छत्तीसगढ़राजनीति

तीसरी बार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने विष्णुदेव साय को भाजपा नेताओं ने दी बधाइयाँ, कहा,-साय का नेतृत्व प्रदेश भाजपा की राजनीतिक ऊर्जा को देगा नई दिशा

रायपुर(khabarwarrior)भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के प्रदेश नेताओं ने बधाई दी है और केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय को प्रदेश भाजपा की राजनीतिक ऊर्जा को नई दिशा देने वाला निरुपित किया है।  साय प्रदेश भाजपा के तीसरी बार अध्यक्ष बने हैं।

भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने  साय की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि  साय के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठनात्मक रूप से और ज़्यादा निखरेगी। उन्होंने कहा कि  साय का पिछला दोनों कार्यकाल भाजपा के लिये बड़ी उपलब्धियों वाला रहा है। उसेंडी ने विश्वास व्यक्त किया कि नया कार्यकाल भी साय जी का और बेहतर होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि  साय के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा राजनीतिक तौर पर नित-नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी।

राष्ट्रीय महामंत्री और संसद सदस्य सरोज पांडेय ने कहा कि  साय पूर्व में भी दो बार प्रदेश भाजपा का नेतृत्व करके अपनी संगठन कुशलता का परिचय दे चुके हैं, इसलिए उनके कार्यकाल में प्रदेश भाजपा का राजनीतिक प्रभाव और बढ़ेगा।

भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संसद सदस्य रामविचार नेताम ने कहा कि श्री साय की नियुक्ति से पार्टी को और मज़बूती मिलेगी।

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी श्री साय को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश भाजपा भविष्य में भी अपनी राजनीतिक धमक के साथ प्रदेश की सेवा में और तत्परता से जुटी रहेगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह सहित भाजपा के प्रदेश के सभी वर्तमान व पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों सहित सभी वर्तमान व पूर्व विधायकों व जनप्रतिनिधियों ने भी श्री साय को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अपनी बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा अपने राजनीतिक प्रभाव को बढ़ाने में सफल होगी।

प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं,सहित प्रदेश भाजपा परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी व मृदुभाषी  साय के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में अपने व्यापक जनाधार के साथ संगठनात्मक विस्तार के नए कीर्तिमान रचेगी।

Related Articles

Back to top button