छत्तीसगढ़

राजधानी अस्पताल के डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, 2 गिरफ्तार, 2 फरार

रायपुर(khabar warrior)- बीते दिनों राजधानी अस्पताल में लगी आग में 6 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने अस्पताल संचालक पर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अस्पताल के संचालक मंडल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। संचालक मंडल के दो डॉक्टर डॉ. सचिन मल, आर्थोपेडिक और डॉ. अरविंदो रॉय, न्यूरो सर्जन को पुलिस ने गैर ईरादतन हत्या की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। दो और डॉक्टर डॉ. संजय जाधवानी, BDS डेंटिस्ट, डॉ. विनोद लालवानी, ऐनेस्थिसिया, अभी फरार बताये जा रहें हैं। डॉ. विनोद लालवानी मुख्य आरोपी है।

जिस बिल्डिंग में राजधानी हास्पिटल संचालित किया जा रहा था वह शॉपिंग मॉल के लिए बनाई गई थी जिसका नाम आहूजा टॉवर था। बाद में इसमे राजधानी हॉस्पिटल खोला गया। अस्पताल को खोलने के पहले निर्सिंग होम एक्ट के तहत प्रक्रिया पूरी करनी होती है जबकि ऐसा नहीं किया गया था। यह अस्पताल पहले कांग्रेस नेता और उनके पार्टनर सुनील मल्ल का था। 2016 में हुए एक फर्जीवाडे़ से अस्पताल चर्चा में आया था फर्जीवाड़े की वजह से अस्पताल का 55 लाख का सरकारी बिल पास नहीं हुआ था। इसके बाद सुनील मल्ल के भाई डॉ. सचिन मल्ल इस अस्पताल को संचालित करने लगे।

इस बिल्डिंग को बनाने वाले बिल्डर पर भी कार्यवाही हो सकती है जिसमें बगैर किसी अनुमति के इसके तीसरे माले को बनाया था। अस्पताल में पार्किंग की जगह पर मेडिकल स्टोर्स संचालित किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button