राजधानी

वादा के सूरता-मुख्यमंत्री निवास धेराव में राजधानी में जुटी भारी भीड़

02 अक्टॅूबर तक नियमितीकरण पर निर्णय न होने पर गांधी जयंती को करेंगे राजीव भवन धेराव

रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी संध के आव्हान पर शनिवार 18 सितंबर को 36 गढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ातालाब धरना स्थल पर 36 अनियमित कर्मचारी, 36 धंटे के लिए आमरण अनशन पर बैठे रहे तथा हजारों की संख्या में अनियमित कर्मचाारी गर्मजोशी से नारेबाजी करते हुए रैली की शक्ल में मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर धेराव करने आगे बढ़ रहे थे। राजधानी पुलिस द्वारा सप्रे शाला के सामने आंदोलनकारियों को रोक लिया। नाराज अनियमित कर्मचारियों ने सड़क पर बैठ कर धंटो धरना दिया।

आंदोलनकारियों की सभा को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा, संभागीय संयोजक अजय तिवारी, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, सयुक्त अनियमित कर्मचारी संध संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू, प्रांतीय अध्यक्ष रवि गढ़पाले, महासचिव अनिल देवाॅगन, महिला प्रतिनिधि भगवती शर्मा, तारकेश्वर साहू, अजीत नाविक, सतीश रजवाड़े, धर्मेन्द्र दास, विनय यादव, दुखीराम जायसवाल, कुलदीप सिंह भदौरिया, सुनील मेश्राम, जीवन लाल साहू, सुश्रीदीपमाला, राहुल एटे, संगीता नाग, नीतू राणा, सुनील कश्यप, आदि ने संबोधित करते हुए, जायज मांगों को तत्काल पूर्ण करने की मांग मुख्यमंत्री से करते हुए दिन में नियमितिकरण का वादा करने वाली सरकार 1000 दिन पूरे होने के बाद भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। अपितु 8000 अनियमित कर्मचारियों की छटनी कर दी है।

ठेका प्रथा व प्लेस मेंट का विरोध कर सत्तासीन होने के बाद यह प्रथा न केवल निरंतर जारी रखा हुए है। पूर्ववर्ती सरकार में जिन ठेकेदारों का विरोध किया गया था, उन्हीं ठेकेदारों को आपदा में अवसर की तलाश करते हुए ठेका दिया गया है।

‘‘वादा के सूरता-मुख्यमंत्री निवास धेराव‘‘ आंदोलन की अगली कड़ी में 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक नियमितिकरण न होने पर राजधानी रायपुर में दाण्डीयात्रा निकालने का निर्णय हजारों कर्मचारियों की उपस्थिति में आमसभा में लिया गया।

Related Articles

Back to top button