भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने पटना जिले के बांकीपुर विस क्षेत्र में किया सघन जनसम्पर्क, पहले चरण के लिए प्रचार थमने के बाद किया जीत का दावा
प्रचार थमने के बाद छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता लौटे

रायपुर (khabarwarrior) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के लिए चुनाव-प्रचार थमने के बाद बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत की दावा किया है।
पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी बिहार के कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन उम्मीदवार हैं। मंगलवार को देव ने पटना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और नितिन नवीन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपानीत एनडीए की ऐतिहासिक जीत का दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के उत्साह से यह तय है कि इस बार फिर से बिहार की जनता का आशीर्वाद एनडीए को मिल रहा है। बिहार विधानसभा के ये चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं हैं। लालू-राबड़ी की सरकार में किडनैपिंग, हत्या, लूट जैसे गैरकानूनी काम होते थे। लेकिन नीतीश कुमार ने इस धंधे पर रोक लगा दी और लालू के आतंक को समाप्त कर दिया।
किरण सिंह देव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्तरहीन भाषणों में अब छठी मैया की पूजा को ड्रामा कहे जाने पर कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान करते-करते अब छठ माता के अपमान पर उतर आए हैं। बिहार की जनता इस विधानसभा इस क़रार जवाब कांग्रेस को देगी
राजग की जीत ही बिहार को समस्याओं व अपराधों से बचा सकती है : साव
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा भाजपा प्रत्याशी को जिताने चुनाव प्रचार की कमान सम्हाली। लगातार जनसम्पर्क कर साव पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। इस दौरान l साव ने कांग्रेस-राजद गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए जनता को आगाह किया कि अगर लालू के बेटे तेजस्वी यादव को सत्ता मिली, तो बिहार में हत्या, अपहरण और रंगदारी जैसे अपराधों के लिए तीन नए विभाग बन जाएंगे।राजग की जीत ही बिहार को समस्याओं व अपराधों से मुक्त रख सकती है।
कांग्रेस-राजद की सत्ता-पिपासा पर शर्मा का तंज
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी बिहार में लगातार जनसम्पर्क कर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। शर्मा ने विपक्ष की सत्ता-पिपासा पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि आरजेडी के किसी उम्मीदवार को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया जाए, लेकिन आरजेडी ने कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद चोरी कर लिया। आरजेडी कांग्रेस में भयंकर झगड़ा है। चुनाव से पहले इतनी दुश्मनी बढ़ गई है कि चुनाव के बाद ये एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगेगे। ऐसे लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते।
प्रचार अभियान में शामिल हुए वित्त मंत्री चौधरी
छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि बिहार में भाजपानीत राजग के पक्ष में जबर्दस्त माहौल बना है। चौधरी ने कहा लालू-राबड़ी के जंगलराज में आए दिन बिहार में नरसंहार होते थे, अपहरण, फिरौती के उद्योग चलते थे।अब बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन से विकास के नए कीर्तिमान बन रहे हैं। जनता का उत्साह बता रहा है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार ऐतिहासिक बहुमत के साथ आने वाली है।
प्रचार थमने के बाद छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता लौटे
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार कार्य मंगलवार को थम गया। प्रचार कार्य थमने के बाद बिहार में प्रचार की कमान सम्हाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक, निहगम-मण्डलों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ वाप लौट आए हैँ।


