छत्तीसगढ़

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का 40वाँ वार्षिक अधिवेशन एवं चंदूलाल चंद्राकर जयंती समारोह सम्पन्न, कुर्मी प्रतिभाएं सम्मानित

भिलाई(खबर वारियर)- चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का 40वां वार्षिक अधिवेशन एवं महान व्यक्तित्व श्रद्धेय चंदूलाल चंद्राकर की 100वीं जयंती समारोह दिनांक 10 जनवरी, दिन रविवार को कुर्मी भवन सेक्टर -7, भिलाई में सम्पन्न हुआ । कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष कार्यक्रम संछिप्त रूप में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन की शुरुआत किया गया । संगठन के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर जी ने अतिथि परिचय एवं स्वागत भाषण दिया, सचिव गजेन्द्र चंद्राकर ने वार्षिक प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष पवन चंद्राकर ने आय व्यय प्रस्तुत किया । युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल चंद्राकर व महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दुर्गेश नंदिनी चंद्राकर ने भी अपनी संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अपनी बात रखी ।

इस अवसर पर 9 सेवानिवृत्त सदस्यों का सम्मान सांथ-सांथ विशिष्ट सफलता प्राप्त करने वाले सदस्यों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों फ्लाइंग आफिसर प्रखर चन्द्राकर सहित प्राची , लक्षिता , मानसी , वर्षा रानी , शिवम , संदेश का सम्मान किया गया। उसी तरह उड़ान नई दिशा संस्था की संस्थापिका व अध्यक्ष निधि चंद्राकर, एवं जन समर्पण एक प्रयास फाउंडेशन की संस्थापिका व अध्यक्ष ज्योति कम्मू चंद्राकर को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए समाज के द्वारा सम्मानित किया गया ।

समारोह में विविध सामाजिक गतिविधियों के साथ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों का योगदान के लिए सामाजिक विभूतियों का सम्मान किया गया इसी कड़ी में रोशन चंद्राकर -कुरूद (व्यवसाय के क्षेत्र में), जागेश्वर जुगनू चंद्राकर – महासमुंद (संगठन के क्षेत्र में), खोमेंद्र देशमुख – बोरई, दुर्ग(पत्रकारिता के क्षेत्र में), हेमंत चंद्राकर- कुरूद (कृषि के क्षेत्र में), को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ‘गृह मंत्री छ.ग. शासन ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर जी के छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति किए हुए कार्यों को रेखांकित किया। उसी के संसदीय क्षेत्र दुर्ग लोकसभा में पूर्व में सांसद होने पर अपने आपको गर्व महसूस करने की बात कही ।अध्यक्षता कर रहें अजय चंद्राकर ‘चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज’ ने संगठन के 40 साल के सफर को याद करते हुए बिना रुकावट के आगे भी निरंतरता बनाए रखने की बात कही , तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बैजनाथ चंद्राकर- ‘अध्यक्ष-अपैक्स बैंक छग.राज्य सहकारी बैंक ने उनके साथ बिताए दिनों को याद करते हुए स्व चंदूलाल चंद्राकर जी को राजनीतिक संत की संज्ञा देते उनके किए कार्यों को याद किया ‌। ‌लता ऋषि चन्द्राकर महिलाअध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा , मोरध्वज चंद्राकर ‘अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर ने भी सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखी ।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. राजेंद्र हरमुख, केंद्रीय अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज उपस्थित थे । पर्यावरण विद्  बालू राम वर्मा जी ने सम्मानित होने वाले सभी सदस्यों को पौधा भेंट की , कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुलारी चंद्राकर एवं गजेन्द्र चंद्राकर तथा आभार प्रदर्शन दिलीप चंद्राकर ने किया ।

इस इस अवसर पर राधेश्याम चंद्राकर, कार्तिक चंद्राकर, भानु चंद्राकर, पुनीत चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, महेश चंद्राकर, ओंकार सिंह चन्द्राकर ,राजेंद्र चंद्राकर, वेद चंद्राकर, सेतराम चंद्राकर, सोहन चंद्राकर, रेवाराम चंद्राकर, सरिता मुरारी चंद्राकर, संगीता चंद्राकर, अनीता चंद्राकर, सुधा चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, करूणा चंद्राकर, दौलत चंद्राकर, राजकुमार चन्द्राकर , आई एस मनु, प्रेमलाल पिपरिया, गिरधर चंद्रा, अशोक देशमुख, रामधनुष चन्द्राकर , चुरावन दिल्लीवार, सम्मे लाल चंद्रा, बसावन कौशिक, विनय चन्द्राकर , विपिन चन्द्राकर आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button