छत्तीसगढ़

नव वर्ष आ रहा कर्मचारियों के लिए लेकर कई नई सौगात, वेतन वृद्धि का मिलेगा एरियस, वहीं समूह बीमा की राशि होगी दुगुनी

रायपुर(खबर वारियर)- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के वेतन वृद्धि रोकने संबंधी पूर्व में जारी आदेश के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल से हुए चर्चा समझौता के तहत 1 जुलाई 2020 से वेतन वृद्धि को 6 माह विलंबित कर एक जनवरी 2021 से देने का आदेश प्रसारित किया गया था.

इसी प्रकार संचालनालय वित्त द्वारा प्रदेश के शासकीय सेवकों के समूह बीमा योजना राशि में अभिदाता की कटौती को सभी संवर्ग में 2 गुना राशि कटौती करने के निर्देश से शासकीय सेवक के असामयिक मृत्यु होने पर दोगुना बीमा राशि की प्राप्ति होगी इस प्रकार नववर्ष कर्मचारियों के लिए मंगलकारी होगा.

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के निर्देशों के तहत प्रदेश में व्याप्त आर्थिक संकट के कारण जिन शासकीय सेवकों को 1 जुलाई 20 से वेतन वृद्धि की पात्रता थी उन्हें केवल वेतन वृद्धि स्वीकृत किया जाकर 1 जुलाई 20 से 31 दिसंबर 20 तक 6 माह के राशि के भुगतान पर रोक लगाया जाकर वित्त विभाग ने निर्देशित किया था.

कि उक्त छह माह के एरियर की राशि एकमुश्त जनवरी 2021 में प्राप्त होगी तथा नियमित वेतन वृद्धि 1 जनवरी 2021 के वेतन में जो फरवरी माह में देय होगा बढ़ा हुआ. वेतन वृद्धि वेतन के साथ जुड़कर प्राप्त होगा/ इसी प्रकार संचालनालय वित्त द्वारा जारी निर्देश के तहत प्रदेश के समूह बीमा योजना के तहत कर्मचारियों के अंशदान की राशि को 100% वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है.

तदनुसार ए समूह के कर्मचारियों का 480 से बढ़ाकर ₹960 बी श्रेणी के कर्मचारियों का ₹360 से बढ़ाकर ₹720 तथा सी श्रेणी के कर्मचारियों का ₹300 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹600 एवं डी श्रेणी के ₹180 प्रति माह के स्थान पर ₹360 अभीदाता कटौती करने का निर्देश जारी कर एक जनवरी 2021 से प्रभावशील किया गया है इस प्रकार जिस शासकीय सेवक के असामयिक मृत्यु पर समूह बीमा योजनाअंतर्गत ₹480000 के स्थान पर ₹960000 तथा 360000 के स्थान पर ₹720000 तीन लाख के स्थान पर ₹600000 एवं 180000 के स्थान पर ₹360000 बीमा राशि का मृत शासकीय सेवक के आश्रितों को भुगतान होगा।

इस प्रकार बीमा राशि दोगुनी प्राप्त होगी उक्त दोनों आदेश 1 जनवरी 2021 से प्रभावशील होने के कारण उक्त दोनों बिंदुओं पर जारी शासनादेश के परिपालन में नए वर्ष में प्रदेश के शासकीय सेवकों को लाभ प्राप्त होगा जो नव वर्ष को मंगलकारी होने की ओर इंगित करता है. वर्ष 2020 शासकीय सेवकों के लिए शुभ एवं मंगलकारी था संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी महामंत्री उमेश मुदलियार प्रांतीय कोषाध्यक्ष रविराज पिल्ले संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा प्रांतीय सचिव अमर मुदलियार विश्वनाथ ध्रुव नरेश वाढेर विमल चंद कुंण्डू सुरेंद्र त्रिपाठी आलोक जाधव डॉ अरुंधति परिहार जेपी जायसवाल राजू गवाई जीएस यादव एम पी आड़े विजय कुमार लहरे आदि नेताओं ने शुभ संकेत निरूपित किया है।

Related Articles

Back to top button