राजनीति

प्रदेश कांग्रेस का चुनाव 1 अप्रैल से

रायपुर (खबर वारियर) 26 फरवरी को राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी द्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, सहायक निर्वाचन अधिकारी नीरज बसोई, एआईसीसी के डाटा एनालिटिक्स विभाग के विशाल मीणा की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान की प्रगति समीक्षा के पश्चात चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया।

कांग्रेस संगठन चुनाव कार्यक्रम 2022-27

प्रथम चरण – विशेष सदस्यता अभियान 5 रुपये प्रति सदस्य- 1 नवंबर से 31 मार्च 2022।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रारंभिक सदस्यों की सूची प्रकाशित (जिन्होंने 31 मार्च 2022 तक 5 रुपये का भुगतान किया हो) साथ ही चुनाव में भाग लेने के लिए योग्य प्रतियोगियों की सूची प्रकाशित- 1 से 15 अप्रैल 2022।

अध्यक्ष और प्राथमिक समितियों की कार्यकारिणी और ब्लॉक कमेटियों का चुनाव, ब्लॉक कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणी कमेटी तथा पीसीसी के एक सदस्य का चुनाव- 16 अप्रैल से 31 मई 2022।

द्वितीय चरण– अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी कमेटी का चुनाव – 1 जून से 20 जुलाई 2022।

तृतीय चरण – पीसीसी जनरल बॉडी द्वारा-पीसीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और पीसीसी कार्यकारिणी तथा एआईसीसी सदस्यों का चुनाव -21 जुलाई से 20 अगस्त 2022।
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव -21 अगस्त से 20 सितंबर 2022।

चतुर्थ चरण – एआईसीसी द्वारा कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य और अन्य निकायों का चुनाव- सितंबर/अक्टूबर 2022 माह में प्लेनरी सत्र के दौरान (तिथियां बाद में घोषित की जायेंगी।)

Related Articles

Back to top button