कॅरिअर
कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों के लिए परीक्षा 21 मार्च से

रायपुर(khabar warrior)- कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 (पेपर दो), जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2020 (पेपर 1) एस.आई इन डी.पी, सी.ए.पी.एफ परीक्षा 2019 और स्टेनो ग्रेड सी एण्ड डी परीक्षा 2020 परीक्षा 21 मार्च से 1 अप्रैल तक ली जाएगी।
परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित रायपुर के 4 परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएगी। कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए श्रीमती पूनम शर्मा ,डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी अधिकारी रायपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।


