ठेका श्रमिकों की सुविधा व वेतन में हो बढोत्तरी- सीटू

भिलाई(khabar warrior)- स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आव्हान पर आज सेल की तमाम इकाइयों में धरना प्रदर्शन किया गया. उसी परिपेक्ष्य में भिलाई इस्पात संयंत्र के आई आर गेट के समक्ष हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में ठेका श्रमिकों ने प्रदर्शन के पाश्चात् सेल चेयरमेन व भिलाई इस्पात संयत्र के मुखिया के नाम 12 सूत्रीय मांग पत्र सौपा.
नियमित कर्मियों के वेतन समझौता के साथ साथ ठेका श्रमिको के वेतन में वृद्धि सहित सुविधाओ में बढोत्तरी सहित अन्य मांगों पर आज नियमित कर्मियों व ठेका श्रमिको के साथ भेदभाव मिटा कर ही किया जा सकता है बेहत्तर उत्पादन व गढ़ा जा सकता है.नया कीर्तिमान:- सोनी
आज संयंत्र को मुनाफे व उत्पादन के नए कीर्तिमान के ठेका श्रमिको का है अभिन्न योगदान रहा है आज सेल की तमाम इकाइयों में नियमित कर्मियों से ज्यादा तदाद ठेका श्रमिको की है और आज नियमित कर्मियी के बराबर का काम ठेका श्रमिको से लिया जा रहा है. ठेका श्रमिको का उत्पादन व निर्माण में बराबर की भगीदारी है. अतः ठेका श्रमिको की सुविधाओं व वेतन में बढोत्तरी कर ठेका श्रमिको का मनोबल बढ़ा कर ही संयत्र नई ऊंचाइयों व कीर्तिमान को स्थापित कर पायेगा।

इन मांगों पर सौपा सेल चेयरमेन के नाम मांग पत्र
1.ठेका श्रमिको को जीने योग्य वेतन न्यूनतम मजदूरी 21000 (इक्कीस हजार रूपये) लागू किया जाए ।
2.नियमित कर्मियों की तरह ही ठेका श्रमिको को भी रात्रि पाली भत्ता लागू किया जाए ।
3.श्रमिक महिलाओं को मातृत्व अवकाश लागू किया जाए ।
4.ठेका श्रमिको को नियमित कर्मियों की ही तरह आवास भत्ता लागू किया जाए ।
5.रिवर्ष ऑक्शन सिस्टम पर रोक लगाई जाए ।
6.ठेका श्रमिको की हांजरी में गड़बड़ी पर रोक लगाने बायोमेट्रिक्स सिस्टम लागू किया जाए ।
7.ठेका श्रमिकों की बेवजह छटनी पर रोक लगाई जाए ।
8.समान काम पर समान वेतन लागू किया जाए ।
9.नियमित कर्मियों की तरह श्रमिको को राष्ट्रीय अवकाश सहित अन्य अवकाश की सुविधा दी जाए ।
10.कोविड -19 संक्रमण के दौरान श्रमिको की मौत पर आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए ।
11.सभी ठेका श्रमिकों का पी. एफ. अंशदान जमा किया जाए तथा उन्हे ईपीएस 95 के तहत पेंशन मिले ।
12.तमाम श्रमिको को पर्याप्त सुरक्षा सामाग्री उपलब्ध कराई जाए ।
शाम 4:30 बजे से 6:00बजे तक आंदोलन कर हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू ने सेल चेयरमेन व भिलाई इस्पात संयंत्र के सी ई ओ के नाम ज्ञापन सौपा आज प्रदर्शन के दौरान इक्यूपमेंट चौक में सैकड़ो श्रमिक प्रदर्शन में शामिल हो कर आगामी वेतन समझौते में ठेका श्रमिको की मांगो पर ध्यान आकर्षित कराने दबाव बनाकर ज्ञापन सौपा प्रदर्शन के दौरान हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के पदाधिकारी सहित विभिन्न विभाग के सैकड़ों ठेका श्रमिक शामिल थे ।



