क्या छत्तीसगढ़ में लगेगा लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, कही ये बड़ी बात

रायपुर(khabar warri0r)- लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश कोरोना का रोकथाम नहीं हो रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से प्रदेश के हालात बिगड़ते ही जा रहे है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का बड़ा बयान सामने आया है। बयान में मंत्री सिंह देव ने कहा कि अगर प्रदेश में हालात ऐसी रही तों लॉकडाउन को लेकर सरकार विचार कर सकती है।
मंत्री ने कहा कि देश दुनिया में पहले भी लॉकडाउन लगा है। संक्रमण की यही स्थिति रही तो लॉकडाउन पर विचार हो सकता है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने दुर्ग में आ रहे नए मामलों पर चिंता व्यक्त की है, उन्होंने टेस्टिंग की संख्या व पॉजिटिव आ रहे मरीजों के आंकड़ों पर भी विशेष ध्यान दिया।
इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लॉकडाउन के विकल्प पर कहा कि राज्य और देश ने पहले भी स्थिति के अनुरूप इस विकल्प को चुना है। अब भी परिस्थिति को देखकर इसे चुना जा सकता है, लेकिन लॉकडाउन संक्रमण को रोकने का समाधान नहीं है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अन्य जिलों के बढ़ते मामलों पर गंभीरता व्यक्त की है।



