नवा रायपुर प्रीमियर लीग पूरे जोश और उत्साह के सांथ शुरू

संसदीय सचिव के हाथों एनपीएल का हुआ उद्घाटन, कमल वर्मा ने दिया स्वागत भाषण
नवा रायपुर (खबर वारियर) संचालनालयीन (विभागाध्यक्ष) शासकीय कर्मचारी अधिकारी मोर्चा, इन्द्रावती भवन के तत्वाधान में आयोजित नवा रायपुर प्रीमियर लीग का शुभारंभ हो गया है। संसदीय सचिव यू डी मिंज ने चौका लगा कर अपने प्रतिभा को सार्वजनिक किया।
संयुक्त मोर्चा के संयोजक कमल वर्मा एवं विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसागर कौशले ने बताया कि इस वर्ष टुर्नामेंट में मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयो से 36 क्रिकेट टीम अपने भाग्य आजमा रहे है।
टुर्नामेंट का शुभारंभ यू.डी. मिंज संसदीय सचिव मुख्य अतिथि एवं गुलाब कोमरो उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम प्रारम्भ होने के पूर्व राज गीत की धुन ने उपस्थित कर्मचारियों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।
संयोजक कमल वर्मा ने अपने उद्बोधन में इस आयोजन को लेकर प्रकाश डाला।उन्होंने फेडरेशन के आह्वान पर 14 सूत्रीय मांगों को लेकर समाधान करने उपस्थित अतिथियों से पहल करने अनुरोध किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुलाब कोमरो ने 14 सूत्रीय मांगो को मुख्यमंत्री के समझ रखने आश्वासन दिया।उन्होंने आयोजन कर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहां कि इस तरह के आयोजन से कर्मचारी तनाव मुक्त एवं स्वस्थ रहेंगे।
मुख्य अतिथि यू डी मिंज ने अपने शासकीय सेवा के दौरान खेल के प्रति लगाव एवं संघर्ष को याद करते हुए भविष्य में कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने सरकार एवं फेडरेशन के बीच सेतु बनने की घोषणा की ।इस दौरान दोनों अतिथि ने आक्रामक बैटिंग करते हुए खूब चौके लगाए। डी डी तिग्गा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन समिति द्वारा विभिन्न क्रिकेट टीम का नाम छत्तीसगढ़ के नदियों एवं विभिन्न धरोहर के नामों से रखी गई है। क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ ही बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिता रखा गया है।
कार्यक्रम में संतोष कुमार वर्मा, सत्येंद्र देवांगन,देवाशीष दास, सुरेश ढ़ीढ़ी, जय साहू, भोलाराम पटेल, आमोद श्रीवास्तव,युगल किशोर वर्मा,अविनाश तिवारी,आशीष ठाकुर, पुरूषोत्तम सोनी, ज्ञानी परसे, घनश्याम सिन्हा के साथ भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
आज के मैच में पीडब्लूडी , मार्कफेड ,पशु चिकित्सा विभाग , नगरीय प्रशासन विभाग की टीम विजेता:

लगभग 1 वर्ष के बाद इंद्रावती भवन और महानदी मंत्रालय के बीच स्थित खेल का मैदान जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति से गुलजार हो गया । कोरोना काल के दौर से गुजरे अधिकारियों और कर्मचारियों में आज नया जोश और उत्साह देखने को मिला।
नया रायपुर प्रीमीयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर आज 4 प्रदर्शन मैच खेले गए ।
पहला मैच आदिम जाति कल्याण विभाग और लोक निर्माण विरुद्ध खेला गया। टॉस जीतने के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग ने पहली बैटिंग के लिए पीडब्ल्यूडी को आमंत्रित किया । पीडब्ल्यूडी ने की टीम ने निर्धारित 5 ओवर में शानदार 70 रन बनाए। जवाब में आदिम जाति कल्याण विभाग निर्धारित 5 ओवर में 55 रन ही बना सकी । इस तरह 15 रन से मैच पीडब्लूडी ने जीत लिया।
दूसरा शो मैच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम मार्कफेड और राज्य सहकारी विपणन संघ के मध्य खेला गया। मार्कफेड की टीम ने टॉस जीतकर खाद्य विभाग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। खाद्य विभाग ने 5 ओव्हर में 52 रन बनाए। जवाब में मार्कफेड की टीम 57 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया ।
एनपीएल आयोजन समिति और पशु चिकित्सा विभाग के मध्य खेला गया तीसरा मैच काफी संघर्षपूर्ण और रोमांचक रहा । टॉस आयोजन समिति ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए । 55 रन के जवाब में पशु चिकित्सा विभाग की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाकर मैच जीत लिया ।
चौथा और अंतिम मैच नगरीय प्रशासन विभाग इंद्रावती भवन और राज्य शहरी विकास अभीकरण के मध्य खेला गया। अभीकरण की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 63 रन बनाए । जवाब में नगरी प्रशासन विभाग ने शानदार 64 रन बनाकर मैच जीत लिया । उक्त जानकारी विद्याभूषण दुबे और आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य संतोष वर्मा ने दी । एंपायर गालव चंद्राकर , सर्वेश शुक्ला, नेतराम यादव, जयकुमार साहू स्कोरर सत्येंद्र देवांगन कॉमेंट्री देवाशीष दास के द्वारा किया गया ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष कमल वर्मा के अनुसार क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ ही बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिता भी रखा गया है।




