छत्तीसगढ़

न्यायधानी बिलासपुर में वर्तमान् व पूर्व प्रांताध्यक्षों का सम्मान् समारोह एवं चिंतन शिविर सम्पन्न,

विजय झा सहित ये हुए सम्मानित

रायपुर(खबर वारियर)-छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध द्वारा न्यायधानी बिलासपुर में रविवार 7 फरवरी को संगठन के पूर्व प्रांताध्यक्ष व वर्तमान् प्रांताध्यक्ष का सम्मान् समारोह एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह प्रार्थना भवन, जल संसाधन परिसर बिलासपुर में आयोजित किया गया। बैठक में बिलासपुर संभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी हजारों की संख्या में शामिल हुए। जिसमें कर्मचारियों की लंबित समस्याओं मांगों पर भी चिंतन किया गया।

संध के महामंत्री उमेश मुदलियार एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खाॅन ने बताया है कि कोरोना काल के दौरान लंबे समय से संगठन की बैठक नहीं हो पाई थीं। संध के पूर्व प्रांताध्यक्ष व प्रमुख संरक्षक पी.आर.यादव एवं वर्तमान् निर्वाचित प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा के सम्मान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर, संभाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथी बैजनाथ चन्द्राकर अध्यक्ष छग.राज्य सहकारी बैंक मर्या. अपेक्स बैंक केबिनेट मंत्री का दर्जा थे।

विशिष्ट अतिथी शैलेष पाण्डेय विधायक बिलासपुर, रामशरण यादव महापौर बिलासपुर, अरूण कुमार चैहान अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार झा प्रदेशाध्यक्ष छग.प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध ने किया। रायपुर जिले से उमेश मुदलियार महामंत्री, विश्वनाथ ध्रुव प्रातीय उपाध्यक्ष, सी.एल. दुबे, रामचन्द्र ताण्डी पं्रातीय सचिव, एम.पी.आंड़े प्रंाताध्यक्ष ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संध, बी.पी.कुरील के नेतृत्व अनेक कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।

बैठक में केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों पर भी चिंतन किया गया जिसमें 2004 के बाद नियुक्त शासकीय सेवकों पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जावे, लंबित मंहगाई भत्ता व 7 वां वेतनमान् का एरियर्स, वेतनवृद्वि पर रोक हटाया जावे, लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करने, अनुकंपा नियुक्ति का सीमा बंधन समाप्त किया जावे, तृतीय समय वेतनमानृ की विसंगतियों को दूर किया जावे, पदोन्नति क्रमोन्नति में अफसरशाही व टालमटोल करने, ट्रेड यूनियन अधिकारों के हनन, नियमितिकरण, नीजिकरण, आदि ज्वलंत समस्याओं के निदान हेतु राज्य शासन के बजट में कोई निराकरण न होने पर आंदोलन करने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर अध्यक्ष जी.आर.चन्द्रा व उनकी कार्यकारिणी सदस्य द्वारा किया गया। निर्वाचन उपरांत उन्हें प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने संध के संविधान की शपथ दिलाई।

Related Articles

Back to top button