राजधानी

CCTNS पोर्टल से अज्ञात शव का हुआ शिनाख्त

रायपुर(खबर वारियर)- थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत चैतन्य ग्रीन निर्माणाधीन काॅलोनी सड्डू नाला में दिनांक 12.02.2021 को एक अज्ञात व्यक्ति जिसके हाथ में माॅ लिखा हुआ था का शव क्षत-विक्षत हालत में पाया गया, जिसपर मर्ग क्रमांक 13/21 कायम कर जांच में लिया गया। सीसीटीएनएस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन सर्च माड्यूल पर गुम इंसान एवं अज्ञात शव मिलान की सुविधा दी गई है, इस सुविधा का उपयोग करते हुये थाना माना के सीसीटीएनएस आपरेटर आरक्षक सुरेन्द्र कुमार निषाद द्वारा थाना विधानसभा के सीसीटीएनएस आपरेटर आरक्षक दुष्यंत बांधे से जानकारी प्राप्त कर उक्त शव का गुम इंसानों के हुलियों से बहुत बारिकी से मिलान किया गया।

उक्त शव के दाहिने हाथ में ‘‘माँ ’’ एवं ‘‘पा’’ लिखा हुआ था, इसी के आधार पर थाना देवेन्द्र नगर के गुम इंसान क्रमांक 02/2021 के गुम इंसान कुबेर साहू उर्फ गुड्डू जो कि दिनांक 11.02.2021 को गुम हुआ था, के रूप में शिनाख्त किया गया। इस प्रकार सीसीटीएनएस योजना के उद्देश्य को साकार करते हुये दी गई सुविधाओं का भलीभांति उपयोग कर गुम इंसान एवं अज्ञात शव का मिलान कर मामले का सफलतापूर्वक निकाल किया गया ।

उक्त सफलता को देखते हुये जिला रायपुर के थाना माना के सीसीटीएनएस आपरेटर आरक्षक 985 सुरेन्द्र कुमार निषाद एवं थाना विधानसभा के आरक्षक 2062 दुष्यंत बांधे को उत्साहवर्धन हेतु विशेष पुलिस महानिदेशक, आर.के.विज द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button