छत्तीसगढ़

“कोविड-19 टीकाकरण कार्ड” के अनुसार छत्तीसगढ़ में दो मुख्यमंत्री ?

डेस्क(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ में भी वैक्सीनेशन का काम लगातार जारी है। कई जगहों पर छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ विभाग द्वारा टीकाकरण करवाने वाले को “कोविड-19 टीकाकरण कार्ड” दिया जा रहा है। इस कार्ड में दो फोटो छपी है जैसा की चलन में है। कार्ड के अनुसार एक ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तो दूसरी तरफ टीएस सिंहदेव जिनके नाम के नीचे भी मा.

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ लिखा हुआ है। यह कार्ड सोशल मिडिया पर वायरल है। ऐसा हुआ है स्वास्थ विभाग के इस कार्ड में छत्तीसगढ़ के दो मुख्यमंत्री हैं। ऐसा अब तक तो नहीं देखा गया कि किसी प्रदेश में दो मुख्यमंत्री हों। यह कार्ड जांजगीर-चांपा जिले का है जिसमें एक व्यक्ति से संबंधित जानकारी टीकाकरण के संदर्भ में लिखी हुई है।

लेकिन प्रदेश में अंदरखाने यह बात चल रही है कि दो व्यक्ति एक मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। इस पर आने वाले दिनों में फिर एक लहर उठने की संभावना अंदरूनी तौर पर सुगबुगाहट के रूप में चल रही है। बहरहाल इस कार्ड को प्रिंट करवाने वाले स्वास्थ अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है और कार्यवाही करने की बात कही गई है।

सवाल यह भी उठ रहा है कि कोविन ऐप के माध्यम से वैक्सीनेशन करवाये जा रहें हैं तो फिर ऐसे कार्ड के वितरण का मतलब क्या है? इसका जवाब सरकार ही दे सकती है। लेकिन दो मुख्यमंत्री कैसे बने इसका जवाब देना स्वास्थ अधिकारी के जिम्मे है।

कुछ ऐसी बातें हैं जो इस तरह के मामलों में प्रेरणा का काम करती है। ऐसी ही एक खबर अखबार में छपी है इस पर भी नज़र डालें तो यही लगता है कि आग लगी है तभी धुआं उठ रहा है।

Image

Related Articles

Back to top button