राजधानी
राजधानी सहित रायपुर जिले में कोविड19 टीका खत्म, आगामी आदेश तक टीकाकरण केंद्र रहेंगें बन्द

रायपुर(khabar warrior)- जिला रायपुर में कोविड-19 वैक्सीन वर्तमान में अनुपलब्ध होने के कारण सभी टीकाकरण केंद्र आगामी आदेश पर्यंत बंद रहेंगें।
जिन व्यक्तियों ने अभी तक वैक्सीन नही लगवाया है, उन सभी व्यक्तियों से अपील की जाती है कि वह कोविड-19 वैक्सीन हेतु www.cowin.gov.in पोर्टल में अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें।
दिनांक 08.07.2021 को वैक्सीन उपलब्ध होना संभवित है। वैक्सीन उपलब्ध होने पर पूर्व से रजिस्ट्रेशन करा चुके व्यक्तियों को सामान्य प्राथमिकता दी जावेगी और उन्हें टीकाकरण केंद्र में रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार नही करना पड़ेगा।



