छत्तीसगढ़

रायपुर को मिले 75000 कोरोना वैक्सीन की डोज

राजधानी(khabar warrior)- आज दिनांक 24.07.2021 शनिवार को रायपुर जिला हेतु 55000 डोज कोविशील्ड और 20000 डोज को-वैक्सीन प्राप्त हुआ है। इस प्रकार जिले में वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक वर्तमान में उपलब्ध है।

आज 44 केंद्रों मे टीकाकरण जारी है। कल दिनांक 25.07.2021 रविवार प्रातः 09:00 बजे से रायपुर जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीन लगाया जावेगा।

जिन व्यक्तियों ने अभी तक वैक्सीन नही लगवाया है, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा उन सभी व्यक्तियों से अपील की जाती है कि वह कोविड-19 वैक्सीन अवश्य लगवाएँ। जिन व्यक्तियों का दूसरा डोज Due है, उनसे भी अपील की जाती है कि वह सभी वैक्सीन का दूसरा डोज जरूर लगवा लें।

Related Articles

Back to top button