छत्तीसगढ़शिक्षा

पुष्पलता चन्द्राकर को मिली पीएचडी की उपाधि

भिलाई नगर (खबर वारियर) शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के हिंदी विभाग की शोध- छात्रा पुष्पलता चंद्राकर को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने उनके शोध प्रबंध “छत्तीसगढ़ की प्रमुख कवयित्रियों की रचनाओं का आलोचनात्मक मूल्यांकन” पर हिंदी विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है ।

पुष्पलता चंद्राकर ने अपने शोध कार्य शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई के पूर्व प्राचार्य डॉ. कोमल सिंह शार्वा के निर्देशन में तथा डाॅ. श्रद्धा चंद्राकर, प्राचार्य शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय गुंडरदेही के सह-निर्देशन में पूर्ण किया ।

बाहृय परिक्षक प्रो. मोहन दिल्ली विश्वविद्यालय ने पुष्पलता चंद्राकर के शोध कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि, उन्होंने छत्तीसगढ़ के महिला रचनाकारों के रचनाओं की विशिष्टता एवं क्षेत्रीय प्रभाव का कुशलता के साथ रेखांकन किया है । यह शोध प्रबंध भावी शोधार्थियों के मार्गदर्शन का कार्य करेगी ।

पुष्पलता चंद्राकर शासकीय स्कूल अर्जुन्दा में शिक्षिका है, तथा वे चंद्राकर समाज भिलाई नगर के अध्यक्ष एवं कुर्मी संझा के सहसंयोजक अजय चंद्राकर की धर्मपत्नी हैं । कुर्मी समाज उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

Related Articles

Back to top button