छत्तीसगढ़

सहायक शिक्षकों को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का मिला समर्थन

रायपुर -छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संगठन सचिव योगेश सिंह ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के थीम पर पदोन्नति के लिए वन टाइम रिलेक्सेशन का निर्णय सरकार ने लिया, जल्द ही 30 हजार सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला प्रधान पाठक व शिक्षक पद पर वेतनमान 9300 – 4200 ग्रेड पे के साथ पदोन्नति का लाभ प्राप्त करेंगे।

पदोन्नति से वंचित 48 हजार सहायक शिक्षकों के लिए वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत क्रमोन्नति ( वेतनमान 9300 – 4200 ग्रेड पे के साथ) के लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने पक्ष सरकार व शासन के समक्ष रखा है।

वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत निर्णय हुआ है पदोन्नति पर, निर्णय होगा क्रमोन्नति पर,,

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि हजारो सहायक शिक्षक साथी हमसे जुड़े है,,सहायक शिक्षको का सही वेतन निर्धारण हो,,हम सहायक शिक्षको के मांग के साथ है,और उन्हें समर्थन करते है।

Related Articles

Back to top button