पांच दिवसीय सप्ताह – समय बदलने तृतीय वर्ग ने कर्मचारियीं ने किया प्रदर्शन

प्रातः 10 बजे के स्थान पर 10.30 बजे यथावत् रखने की मांग
रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में शासकीय कार्यालयों के संचालन हेतु 08 फरवरी 2022 मंगलवार को जारी निर्देश व उसके पालन में अनेक जिलों में कर्मचारियों को प्रातः 10 बजे उपस्थित न होने के कारण नोटिस जारी करने, लाल स्याही से क्रास लगाने व अनुशासनात्मक कार्यवाही से शासकीय सेवकों में व्यापक आक्रोष व्याप्त है। कार्यालय अवधि 10 बजे के स्थान पर यथावत् 10.30 बजे रखने, संध्या समय 5.30 के स्थान पर 6 बजे करने की मांग करते हुए राजधानी के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। ऐसा न करने पर 5 दिवसीय सप्ताह वापस लेने की भी मांग मुख्यमंत्री सैे की गई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खाॅन ने बताया है प्रदेश के शासकीय सेवकों की प्रमुख मांग लंबित 14 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता व केन्द्रीय कर्मचारियों की भाॅति 7 वें वेतनमान् के तहत गृहभाड़ा भत्ता के लिए निरंतर कर्मचारी आंदोलनरत् है। किंतु उन मांगों के लिए वित्त विभाग व सामान्य प्रशासन विभाग रूचि नहीं ले रहा है।
मुख्यमंत्री की धोषणा व उनकी मंशा के विपरित कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने के बजाय 10 बजे प्रातः कार्यालय बुलाकर घटाने की दिशा में आदेश प्रसारित कर दिया गया है। संघ का आरोप है कि आदेश जारी करने के पूर्व कर्मचारी संगठनों से चर्चा की जाती तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती।
प्रातः 10 बजे कार्यालय आने से खाना बनाने, खाना खाने का समय नहीं रहता, बच्चों व बुजुर्गो की व्यवस्था कर महिलाों को कार्यालय आने में 10 बजे से विलंब होना स्वाभाविक है। इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बधेल से मांग की गई है कि काार्यालय प्रारंभ होने का समय यथावत् रखा जावें।
कर्मचारी सुबह 10 बजे आ भी जावेगें तो जिस जनता का काम है वह नहीं आ पाएगा तो भी इसका जनहित में औचित्य नहीं रहेगा। धोषणा के अनुरूप समय परिवर्तन आदेश संशोधित कर, पूर्ववत् समय रखने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी न किए जाने व अनेक जिलों में अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करने से नाराज कर्मचारियों ने राजधानी के पंडरी रोड स्थित लोक स्वास्थ याॅत्रिकी कार्यालय में भोजनावकाश में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व संध के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खाॅन, सुरेन्द्र त्रिपाठी, विमल चंद्र कुण्डू आलोक जाधव, ने किया। संध के प्रांतीय सचिव विश्वनाथ ध्रुव, सी.एल.दुबे, संजय शर्मा, नरेश वाढ़ेर, रामचंद्र ताण्डी, कुंदन साहू, रविराज पिल्ले, सुंदर यादव, दिनेश मिश्रा, राजू गवई, के.आर.वर्मा, प्रदीप उपाध्याय, भजन बाध, टार्जन गुप्ता, प्रवीण ढिड़वंशी, अतुल दुबे, श्रीमती शीला बैस, श्रीमती श्वेता टण्डन, श्रीमती लता देवाॅगन, श्रीमती माया यादव, श्रीमती पिंकी ठाकुर आदि नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बधेल से मांग की है कि तत्काल 10 बजे के स्थान पर 10.30 बजे से 6 बजे तक आदेश जारी करने सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करेंगें।



