राजधानी
गोदरेज एवं बॉयज़ मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रायपुर – गोदरेज एवं बॉयज़ मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन 7 और 8 अगस्त को गोदरेज वेयरहाउस और गोदरेज शाखा कार्यालय में किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन सहायक श्रम आयुक्त देवेंद्र कुमार देवांगन और श्रम निरीक्षक सियाराम पटेल द्वारा किया गया ।
देवांगन ने मानवता के प्रति गोदरेज द्वारा किए गए नेक काम की सराहना की और खुद भी इस शिविर में रक्तदान किया। गोदरेज के कर्मचारियों, आगंतुकों, उनके विक्रेताओं और डीलरों द्वारा लगभग 40 यूनिट रक्तदान किया गया।

रक्तदान जैसे नेक कार्य से जुड़े लोगों ने इस शिविर में आगे बढ़कर भाग लिया,और गोदरेज एवं बॉयज़ मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड और रेट क्रॉस सोसाइटी की भागीदारी और प्रयासों की सराहना की।



