श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके हित में कार्य करना ही श्रम विभाग का कर्तव्य:एन के साहू
धमतरी के श्रम अन्न केंद्र में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का हुआ आयोजन, नगर पंचायत नगरी में खुलेगा नवीन मुख्यमंत्री श्रम अन्न केंद्र

धमतरी – धमतरी के श्रम अन्न केंद्र में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई 2026) का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना और उनके कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराना था।
कार्यक्रम मेँ विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमिक साथियों के साथ संवाद कर उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित भी किया।और श्रमिकों को विभाग की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी , जिसके तहत उन्हें ₹5 में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मेँ जिला धमतरी के श्रम पदाधिकारी एन.के. साहू ने श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक अधिकारों पर चर्चा करते हुए कहा की श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके हित में कार्य करना ही श्रम विभाग का कर्तव्य है।
जिला श्रम अधिकारी साहू के द्वारा अवगत कराया गया कि धमतरी में श्रमिको कि सुविधा के लिए कुरूद, मगरलोड, नगरी एवं धमतरी के जनपद में मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केंद्र स्थापित है,जहां पर मजदूर साथी अपना पंजीयन, योजनाओं से संबंधित समस्त प्रकार की सुविधा निःशुल्क ले सकते हैं।उन्होंने नवीन श्रमिक ऐप के बारे में बताते हुए वर्तमान में जिला धमतरी में नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 2025-26 में कुल 53000 छात्रों के छात्रवृत्ति से लाभान्वित होने की जानकारी दी।
जिला श्रम अधिकारी साहू ने श्रम अन्न केंद्र के बारे मेँ जानकारी देते हुए बताया की शहर में वर्तमान में मुख्य रूप से दो स्थानों पर श्रम अन्न केंद्र संचालित हैं जहाँ श्रमिक इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं: जिसमे पहला -.मकई गार्डन और दूसरा- तहसील कार्यालय के पास (गांधी मैदान), श्याम तराई में हैं यहां पर श्रमिकों को ₹5 में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है। और अब जिला धमतरी के नगर पंचायत नगरी में नवीन मुख्यमंत्री श्रम अन्न केंद्र खोला जाएगा जहां श्रमिक सांथियों को पूरी सुविधाएं मिलेगी।

उक्त कार्यक्रम मेँ श्रम विभाग के अधिकारी निम्मी पटेल, मनीषा साहू, विजेंद्र चंद्राकर, महेंद्र वर्मा, सुनील साहू, ज्ञानेंद्र यादव, विभिन्न श्रमिक संगठन के अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में श्रमिक सांथियों की मौजूदगी रही।



