राजधानी

आज सपरिवार धरना देंगे सहकारी समिति कर्मचारी

रायपुर(खबर वारियर) सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आव्हान पर 8 नवंबर से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के 13 वें दिन शनिवार अवकाश होने के बाद भी संध्या 5:00 तक आंदोलनकारी धरना स्थल पर डटे रहे। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वरी साहू के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। आंदोलन का समर्थन छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा द्वारा निरंतर किया जा रहा है। उपस्थित प्रतिनिधियों ने उनका धरना स्थल मंच पर पुष्पहार से सम्मान किया।

संघ ने आंदोलन का विस्तार करते हुए रविवार को अपने पूरे परिवार समेत धरना स्थल पर धरना देने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button