मनोरंजन

सलमान खान और उनकी बहन अलविरा पर धोखधड़ी का आरोप, पुलिस ने भेजा समन

डेस्क (khabar warrior)- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (salman khan), उनकी बहन अलविरा खान सहित सात लोगों को चंडीगढ़ पुलिस ने समन भेजा है। सलमान खान, अलविरा खान सहित सभी लोगों के खिलाफ चंड़ीगढ़ के एक बिजनेसमैन ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एक्टर और उनकी बहन के अलावा जिन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है उनमें बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन (Being Human Foundation) के सीईओ और कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

हीरा कारोबारी अरुण गुप्ता ने दर्ज शिकायत में कहा है कि, उन्होंने 2018 में 2-3 करोड़ रुपए खर्च करके ”बीइंग ह्यूमन जूलरी” स्टोर की शुरुआत की थी। कारोबारी ने कहा कि उन्हें भरोसा दिया गया था कि उन्हें हर तरीके का समर्थन के साथ-साथ इस ब्रैंड को भी आगे प्रमोट किया जाएगा। कारोबारी अरुण गुप्ता ने कहा है कि ना तो प्रमोशन को लेकर किए गए वादों को पूरा किया गया और ना ही स्टोर के लिए सामानों की आपूर्ति की गई।

कारोबारी का कहना है कि उन्हें भरोसा दिया गया था कि सलमान खान ब्रैंड का प्रमोशन करेंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा है कि जिस दफ्तर से वह स्टॉक लेते थे वह भी फरवरी 2020 से बंद है। कारोबारी ने शिकायत में कहा है कि उन्हें भरोसा दिया गया था कि शोरूम के उद्घाटन के लिए खुद सलमान खान आएंगे, लेकिन उनके जीजा आयुष शर्मा आए थे। गुप्ता ने इस केस में FIR दर्ज करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button