छत्तीसगढ़

स्वच्छता सेवा- ग्राम सेवा-राष्ट्र सेवा के तहत ग्राम बोरई में किया गया स्वच्छता सेवा कार्य

दोनों महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के लाल दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर  बोरई में हुआ आयोजन

दुर्ग- (खबरवारियर“रामराज- ग्राम सुराज और जय जवान-जय किसान” के नारा बुलंद करने वाले दोनों महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के लाल दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाने ग्राम बोरई के युवा,बच्चे,महिलाएं आंगन बाड़ी केंद्र  सतनामी पारा पहुंचकर महापुरुषों की तैलचित्र में गुलाल अबीर लगाकर पुष्प अर्पित किए और देश के प्रति इनके योगदान को याद किया गया,साथ ही स्वच्छता का संदेश देने ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कैलाश सिन्हा की अगुवाई में आंगनबाड़ी परिसर में साफ सफाई करते हुए, कटीले पौधे,घासपुस,कचरा हटाने के साथ साथ पूर्व में लगे फूल के पौधे सहित अन्य पौधों को सहेजा संवारा गया।

2 अक्टूबर को आयोजित स्वच्छता सेवा कार्य के माध्यम से  आंगनबाड़ी के नौनिहाल बच्चों के लिए सुंदर ,आकर्षक और सुरक्षित स्थल का माहौल देने का बेहतर प्रयास किया गया है।

उक्त सेवा कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान करने वालो मे थानेश्वर सिन्हा,मनोहर साहू ,लोकेश बंजारे,चिंटू साहू, तामेश्वर साहू,सोनपाल यादव, पूरण सोनवानी, नीरज ठाकुर, कोमल यादव ,वंश यादव,अश्वनी निर्मलकार,गोदावरी ठाकुर , आरती यादव ,नंदकुमारी ठाकुर पूर्व सरपंच रिवेंद्र यादव सहित आंगनबाड़ी के छोटे बच्चे हर्ष साहू, रोषिता साहू भी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button