राजधानी

वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति को लेकर वंचितों ने खोला मोर्चा, आंदोलन शुरू

रायपुर (खबर वारियर)- कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नित नहीं देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण कदषि विस्तार अधिकारी संघ ने शासन के इस निर्णय के विरोध में शनिवार से रायपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संघ का कहना है कि कृषि विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर भर्ती विभागीय नियम 2010 के तहत की जाती है। साथ ही इसी भर्ती नियम में वर्णित नियम के तहत वरिष्ठता सह उपायुक्तता के आधार पर पदोन्नित दी जाती है।

2018 तक यह व्यवस्था लागू थी, लेकिन तत्कालीन संचालक कृषि एमएस केरकेट्टा ने कृषि स्नातक और गैर कृषि स्नातक के आधार पर समान पद, समान कार्य करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को अलग-अलग कर पदोन्नति कोटा का प्रस्ताव भेजकर विधानसभा में भेज दिया। इसके आधार पर चार दिसंबर 2018 को राजपत्र में इसका प्रकाशन भी हो गया। इसका छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विरोध कर रहे हैं। इस नियम का संशोधन करने की मांग कर्मचारियों ने शासन से की है, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

कर्मचारियों में है नाराजगी

शनिवार 26 दिसंबर को एक हजार से अधिक कर्मचारी रायपुर स्थित बूढ़ातालाब में एकत्रित हुए और अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। धरना-प्रदर्शन में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी, उमेश मुदलियार, सीएल दुबे, संजय शर्मा, आलोक जाधव, छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के प्रदेश अध्यक्ष एमपी आडे के साथ प्रदेश में प्रत्येक जिलों से पदोन्नित से वंचित वरिष्ठ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल रहे। धरना-प्रदर्शन को प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विजय झा व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष जीएस यादव ने फोन के माध्यम से सभा को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button