देश

ओवैसी कर रहे पश्चिम बंगाल की तैयारी, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बनाया मास्टर प्लान

दिल्ली(खबर वारियर)- पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी लगातार तैयारियां कर रही है. बीजेपी लगातारा राज्य में रैलियां कर रही है. लेकिन दूसरी तरफ उसे कड़ी टक्कर देने के लिए असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं. अगले साल मई-जून में चुनाव होने हैं. असदउद्दीन ओवैसी ने इसी सिलसिले में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है.

इसी सिलसिले में शनिवार को असदउद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि ”आज AIMIM के पश्चिम बंगाल के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक मीटिंग हुई. मैंने आगामी चुनाव को लेकर उनके विचार विस्तृत रूप से जानें और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. इस मीटिंग में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद.” आपको बता दें कि बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद ही ओवैसी ने ऐलान कर दिया था कि उनका अगला लक्ष्य बंगाल है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोटरों की संख्या करीब 27 फीसदी है.

 

बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC को बड़ी संख्या में वोट मिलते हैं. इसके बाद कांग्रेस का नंबर आता है. बाहिर में मुस्लिम मतदाताओं के बीच AIMIM का उभार ममता बनर्जी के चिंता का सबब है. बंगाल में तीन जिले ऐसे हैं जहां मुस्लिम मतदाओं की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा है, जबकि कई जिलों में 25 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है.

Related Articles

Back to top button