36 गढ़ के 36 अनियमित कर्मचारी 36 धंटे के आमरण अनशन पर

17 सितंबर के आमरण अनशन के बाद 18 सितंबर को प्रांतीय रैली व मुख्यमंत्री निवास का करेंगे धेराव
रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी संध के आव्हान पर शुक्रवार 17 सितंबर से 36 गढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ातालाब धरना स्थल पर 36 अनियमित कर्मचारी, 36 धंटे के लिए आमरण अनशन पर बैठ गए है। अनशनकारियों का तिलक लगाकर पुष्पहार से सम्मानित कर प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने अनशन प्रारंभ कराया।
आंदोलन कारियों की सभा को संबोधित करते हुए 10 दिन में नियमितिकरण का वादा करने वाली सरकार 1000 दिन पूरे होने के बाद वादा पूरा नहीं कर पाई है। अपितु 8000 अनियमित कर्मचारियों की छटनी कर दी है। ठेका प्रथा व प्लेस मेंट का विरोध कर सत्तासीन होने के बाद यह प्रथा न केवल निरंतर जारी रखते हुए भ्रष्टाचार का उद्योग स्थापित कर दिया गया है, बल्कि उन्हीं भाजपा शासनकाल के ठेकेदारों जिनका धरनाप्रदर्शन कर विरोध किया गया था, उन्हीं को ठेका देकर प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों, उनके परिजनों, उनके रिश्तेदारों, शुभचिंतकों को खुलेआम वादा खिलाफी कर ठेंगा दिखाया जा रहा है।
‘‘वादा के सूरता-मुख्यमंत्री निवास धेराव‘‘ आंदोलन की नीति के तहत विरोध में 36 गढ़ में 36 का आंकड़ा अपनाते हुए 36 माह बाद, 36 गढ़ में, 36 धंटे आमरण अनशन कर, 36 अनियमित कर्मचारी कुंभकर्णी निंद्रा से सरकार को जगाने के लिए धरनारत है। इसी कड़ी में कल18 सितंबर को जंगी रैली प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास कूच करेगें तथा मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत् कराएंगे।
आज के आंदोलन का नेतृत्व प्रांताध्यक्ष रवि गढ़पाले, गोपाल प्रसाद साहू, अनिल देवाॅगन, बजरंग मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा सहित सभी संधों के प्रांताध्यक्षों ने किया।



