PM आवास योजना के कार्यक्रम में PM मोदी, जनता से सीधा संवाद

दिल्ली(खबर वारियर)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पीएम आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के कार्यक्रम में देश की जनता से सीधा संवाद किया है. पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत में सभी देश वासियो को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘ मुझ पर गुरु साहेब की विशेष कृपा रही है’. पीएम अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर बेहद आशांवित हैं.
प्रधानमंत्री ने ‘पीएम आवास योजना-ग्रामीण’ (पीएमएवाई-जी) के अंतर्गत लगभग 2691 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी करेंगे. पीएम ने देश की जनता को एक बड़ा तोहफा दिया था. आज 80 हजार परिवारों को मकान की दूसरी किस्त जारी की गई. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत करीब 6 लाख लाभार्थियों को आर्थिक राशि जारी हो चुकी है. केंद्र सरकार 2022 तक हर गरीब को घर देने की योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत मदद दी जा रही है.
पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना
पीएम ने कहा, ‘पहले जो सरकारें थीं उस दौरान उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति थी वो आप सभी ने देखी है. गरीब को ये विश्वास ही नहीं था कि सरकार भी घर बनाने में उसकी मदद कर सकती है. जो पहले की आवास योजनाएं थीं, जिस तरह से घर उनके तहत बनाए जाते थे, वो भी किसी से छिपा नहीं है. हमारी प्राथमिकता है कि सभी को मजबूत घर मिले. क्योंकि घर एक ऐसी व्यवस्था और वो सम्मानजनक तोहफा है जो इंसान के आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देता है.
केंद्र सरकार द्वारा सबको आवास देने का लक्ष्य है, साल 2016 में इस योजना की शुरुआत हुई थी. सरकार से मिली जानकारी और आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक इस योजना में 1.26 करोड़ घर बनाए जा चुके हैं, जिसमें करीब सवा लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जा रही है.
‘चेहरे पर दिखी घर मिलने की खुशी’
इस दौरान पीएम ने कई लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. चित्रकूट की लाभार्थी राजकुमारी ने कहा कि 1 लाख 20 हजार मिलेगा. वो बहुत खुश हैं. वहीं एक और ग्रामीण महिला ने पीएम का आभार जताया. ग्राम पंचायत राजनगर की कमला देवी ने पीएम से कहा कि वो बहुत खुश है. आपकी कृपा से घर मिल गया.
बार-बार बने आपकी सरकार’
अयोध्या की एक महिला ने कहा कि वो आठवीं क्लास तक पढ़ी हैं, स्कूल में आया का काम करती हैं. अब घर मिल गया तो महसूस हो रहा है की अपना घर है. सहारनपुर की बाला ने पीएम को बताया कि वो मजदूरी करती हैं, भैंस पालती हैं. आपको खाने पर बुलाऊंगी, आपकी आभारी हूं सरकार. भगवान् आपको लम्बी उम्र दे. बार बार आपकी सरकार बने.



