छत्तीसगढ़

स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की समिति अध्यक्ष से हुई चर्चा,मिला शीध्र निर्णय का आश्वासन

रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मचारी संध के नियमितिकरण, अंशकालिक से पूर्णकालिक करने, अनुकंपा नियुक्ति, सेवा वापसी की मांगों के निराकरण हेतु स्कूल शिक्षा सचिव  कमलप्रीत सिह भा.प्र.से. की अध्यक्षता में वित्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग सचिव सदस्य की एक समिति का गठन का किया गया था। उस समिति की बैठक 30 अक्टूबर को मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांताध्यक्ष संतोष खाण्डेकर ने सिलसिलेवार स्कूल सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से समिति को अवगत् कराया। समिति ने शीध्र निचले स्तर पर कार्यरत् आरक्षित वर्ग के अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के हित में वित्त विभाग से परामर्श कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

ज्ञातव्य है कि 5 अक्टूबर को 20 हजार स्कूल सफाई कर्मचारियों का विशाल दाण्डी यात्रा राजधानी में निकाल कर मुख्यमंत्री निवास का धेराव करने जा रहे स्कूल सफाई कर्मचारियों की मांगों के लिए 3 सदस्यीय समिति का तत्काल गठन कर लिखित रूप से हड़तालियों को अवगत् कराया था, तब बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थगित किया गया था।

प्रदेश अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संध के प्रांताध्यक्ष संतोष खाण्डेकर, संरक्षक प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि समिति के समक्ष सकूल सफाई कर्मचारियों को चुनावी धोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुरूप नियमितिकरण करने, जब तक नियमितिकरण नही होता है तब तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने, अंशकालिक से पूर्ण कालिक करने, कारोना काल में दिवंगत स्कूल सफाई कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य को उसी पद अनुकंपा नियुक्ति देने आदि समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

समिति के अध्यक्ष व सदस्यगणों ने शीध्र कार्यवाही कर कर्मचारी हित में उचित निर्णय लिया जाकर, संध के प्रांताध्यक्ष को अवगत् कराने का आश्वासन 15 सदस्यीय संध प्रतिनिधियों को दिया।

मंत्रालय में चर्चा हेतु गए प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से परदेश पलांगे अध्यक्ष जांजगीर, अंकताशुभ खातून, महिला प्रभारी जशपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती छाया साहू, कोषाध्यक्ष भूनेश्वर भास्कर अध्यक्ष मुंगेली, सचिव भीम कुमार पटेला, संध मिडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, मालिक राम गायकवाड़, अध्यक्ष धमतरी, संतोष नवरंग अध्यक्ष बिलासपुर, राजेश भारद्वाज अध्यक्ष रायगढ़, दिनेश कुमार वर्मा राजनांदगाव, आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button