छत्तीसगढ़

वेतन वृद्धि रोकने की अफवाह के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं किया खंडन, कहा- भुगतान का है स्पष्ट आदेश, कर्मचारी संघों ने किया स्वागत

6 माह का एरियर्स 5000 से 20000 तक प्राप्त होगा

रायपुर(खबर वारियर)- रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के अधीन कार्यरत शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 से देय वेतन वृद्धि का 1 जनवरी 2021 से पिछले 6 माह के एरियर्स की राशि का भुगतान एवं जनवरी माह के वेतन जिसका भुगतान फरवरी में होगा वेतन वृद्धि जोड़कर प्रदान करने के संबंध में स्पष्ट वित्त विभाग के आदेश के बाद आज पूरे प्रदेश में यह अफवाह फैल गई कि मुख्यमंत्री द्वारा वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया अंततोगत्वा इस भ्रम को स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा खंडन करते हुए वित्त विभाग के आदेश पर कायम रहने की बात कही गई तब कर्मचारियों ने राहत महसूस किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर द्वारा जारी वित्त निर्देश 19/ 2020 निर्देश क्रमांक 331 दिनांक 3 जुलाई 2020 जिसमें शासकीय व्यय में मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन के संबंध में वित्त विभाग द्वारा निर्देशित किया गया था.

कि प्रदेश में आर्थिक संकट को देखते हुए 1 जुलाई 2020 को वेतन वृद्धि का आर्थिक लाभ 1 जनवरी 2021 से तथा 1 जुलाई 2021 को वेतन वृद्धि का वास्तविक आर्थिक लाभ दिए जाने का निर्देश जारी करते हुए केवल औपचारिक वेतन वृद्धि स्वीकृत करने व नगद भुगतान पर को विलंबित करने का निर्देश जारी किया गया था इसके तहत प्रदेश के कर्मचारियों को 6 माह के बकाया एरियर्स का भुगतान 1 जनवरी 2021 से किया जाना है.

इसी प्रकार आगामी 1 जनवरी 21 से 30 जून 21 तक के 6 माह का एरियर्स 1 जुलाई 2021 को भुगतान किया जाना है इस निर्देश के विपरीत एक समाचार पत्र में मुख्यमंत्री के हवाले से यह प्रकाशित किया गया कि मुख्यमंत्री का दो टूक जवाब वेतन वृद्धि नहीं मिलेगी इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था.

अंततोगत्वा वित्त विभाग के स्पष्ट एवं स्थाई निर्देश के परिपेक्ष में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने स्वयं राजिम जाने के पूर्व पत्रकारों के समक्ष ऐसे भ्रामक समाचार का खंडन करते हुए कहा कि हमने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि 1 जनवरी से बकाया एरियर एवं वास्तविक वेतन वृद्धि वेतन में जुड़कर के मिलेगा यह अफवाह है कृपया इस भ्रम को दूर कर ले स्पष्ट किए जाने पर प्रदेश के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है.

वर्तमान वेतन वृद्धि से प्रदेश के औसतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को 5000 तृतीय वर्ग सहायक ग्रेड 2 स्तर के कर्मचारियों को लगभग ₹10000 तथा सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारियों को लगभग ₹7000 तथा डिप्टी कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को लगभग ₹18000 एकमुश्त 6 माह का एरियस राशि का भुगतान इसी माह नए वर्ष में किया जावेगा तथा जनवरी माह के वेतन से वास्तविक वेतन वृद्धि जो पूर्व से ही स्वीकृत हो चुकी है. वेतन वृद्धि का प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है तथा कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में प्रविष्टि भी हो चुकी है.

वह जनवरी माह के वेतन जो फरवरी में देव होगा में जुड़ कर भुगतान होने लगेगा छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने इस संबंध में माननीय भूपेश बघेल मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित खंडन करने के लिए उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया है संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी महामंत्री उमेश मुदलियार संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा अमर मुदलियार नरेश वाढ़ेर आलोक जाधव विमल चंद कुंडू सुरेंद्र त्रिपाठी प्रदीप उपाध्याय एमपी आंड़े जी एस यादव विजय लहरे‌ जेपी जायसवाल राजू गवई दिनेश मिश्रा संतोष धनगर होरीलाल छेदैया ए जे नायक घनश्याम डिंढ़ोरे आदि नेताओं ने मुख्यमंत्री के खंडन का स्वागत किया है

Related Articles

Back to top button