
दुर्ग (खबरवारियर) जिला मुख्यालय से लगे ग्राम बोरई में छत्तीसगढ़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भगतसिंह एकेडमी बोरई तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से शनिचरी बाजार चौक में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ छत्तीसगढ शासन के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ,पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ दुर्ग, रिवेंद्र यादव की उपस्थिति में हुआ
मुख्यातिथि ताम्रध्वज साहू ने प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि दो दिवसीय कब्बड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में अलग अलग जिला और प्रांत से आए लगभग 100 टीम का शामिल होना आपने आप में सफलता बयां करता है कि आयोजकों द्वारा कितना मेहनत इस प्रतियोगिता के लिए करना पड़ा है। उन्होंनेए केडमी के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होने के साथ ही युवाओं में संगठन क्षमता के विकास और ग्रामीण समरसता ,भाईचारा के लिए जरूरी है।
सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रिवेंद्र यादव ने कहा कि गांव गांव में जैसे भोलेनाथ व बजरंगबली के मंदिर बने हैं, और पूजा जाता है वैसे ही ग्रामों में कब्बड्डी का खेल खेला जाता है। बहुत ही कम संसाधन में खुडवा के रूप में शुरू हुआ खेल अब कब्बड्डी और प्रो कब्बड्डी के रूप ख्यात हो गया है।
गांवों के खिलाड़ियों को भी प्रो-कब्बड्डी के स्तर तक पहुंचने अनेक ग्राम पंचायतों में मेट उपलब्ध करवाया गया है।हम सब की मंशा रही है कि बच्चों को अच्छा संसाधन मिले जिससे अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन जिला व राज्य स्तर पर कर पाये और अपना नाम रौशन कर सकें।
प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश , दिल्ली सहित बालोद, बिलासपुर,जांजगीर चांपा, नांदगांव,बेमेतरा,खैरागढ़ एवं स्थानीय दुर्ग जिला के विभिन्न टीमों ने भाग लिये, जिसमे प्रथम स्थान पर रहे बम्हनी बालोद को 15 हजार नगद व विनरशिल्ड, द्वितीय स्थान पर रहे दारगांव धमधा को 10 हजार नगद व रानरशील्ड, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जांजगीर चांपा को 7 हजार नगद व शील्ड तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाले भेड़सर दुर्ग की टीम को 5 हजार नगद व शील्ड का पुरस्कार दिया गया।

पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में अतिथि स्ट्रक राइट कंपनी बोरई के मैनेजर राजेश पंत ने आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए ग्राम में खेलकूद गतिविधि के अलावा स्वास्थ्य ,शिक्षा के क्षेत्र में भी सतत् विकास के लिए हमेशा सहयोग की बात कही।
उक्त कार्यक्रम में अतिथि प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन ,स्थानीय जनपद सदस्य भानाबाई ठाकुर, सरपंच पद्मा टीकम साहू,नरेंद्र देशमुख,कैलाश सिन्हा, समाजसेवी महेंद्र सिन्हा, पंच किशोर यादव,ओमेश्वर यादव, डॉ जितेंद्र साहू सहित आयोजक भगतसिंह एकेडमी के अध्यक्ष नीरज ठाकुर,अरविंद घनघोरी, राधेकृष्ण ठाकुर, गिनेश्वर साहू,मिथलेश ठाकुर, ओतशू यादव, शेखर, विजय, युवराज एवं काफी संख्या में खिलाड़ीगण ,वरिष्ठ जन मौजूद रहे।



