30 जनवरी गांधी पुण्य तिथि पर चरामेति की एक और अभिनव पहल से गौ सेवकों को मिलेगी जरूरी मेडिसिन

रायपुर (खबर वारियर) 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गांधी जी की गौ सेवा के विचारों से प्रेरित होकर चरामेति फाउंडेशन ने ऐसे गौ सेवकों को जो वास्तव में इस क्षेत्र में गंभीरता से काम कर रहे हैं उनको कुछ आवश्यक दवाइयां जैसे ए एल यू स्प्रे, ड्रेसोल बैन्डेज स्प्रे, ओलोन सेफ बोलस, रूमेन एफ एस पाउडर, ब्लोटोसिल लिक्विड, ओक्सलजीन एन पी बोलस सहित कॉटन एवं पट्टी बैन्डेज आदि देने का निर्णय लिया है।
उक्त दवाईयां कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब के पास वितरित की जाएगी।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ विक्रम पाठक जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
दिनांक एवं समय
30-01-2022
प्रातः 11:30 बजे
स्थान
पहाड़ी तालाब के पास
कुशालपुर
रायपुर ( छत्तीसगढ)
गौ सेवकों के नाम
(1) श्री करन, पुरानी बस्ती
(2) श्री गौरव रावत, कबीर नगर
(3) श्री प्रेम यादव, खम्हारडीह
चरामेति फाउंडेशन के राजेंद्र ओझा,रोशन बहादुर ने सबसे उपस्थिति का अनुरोध किया है।



