छत्तीसगढ़शहर

छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज ने धूमधाम से मनाया तीजा पोरा महोत्सव

कुर्मी भवन सेक्टर-7 में हुआ आयोजन

भिलाई नगर (खबरवारियर) छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज भिलाई नगर द्वारा तीजा पोरा महोत्सव का आयोजन कुर्मी भवन सेक्टर-7 में बड़े ही उत्साह,धूमधाम और पारंपरिक रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिता वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अल्का बाघमार, महापौर नगर पालिक निगम दुर्ग उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में तारा चंद्राकर (महिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज), प्रीति देशमुख (महिला अध्यक्ष, दिल्लीवार क्षत्रिय समाज) तथा डॉ. सरिता साहू (मौखिक इतिहासकार) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन का दायित्व ललिता चंद्रा ने निभाया।

कार्यक्रम में संरक्षिका लता ऋषि चंद्राकर, उपाध्यक्ष ऊषा कौशिक, सचिव राधिका देशमुख, पूर्व अध्यक्ष माया अमृत, कांति वर्मा, रेणु देशमुख, शीला चंद्रा, रश्मि देशमुख, अध्यक्ष- रूपा वर्मा, गायत्री कौशिक, ऊषा दिल्लीवार तथा सुरेखा धुरंधर सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं।औरपारंपरिक खेल फुगड़ी, सुरीली दौड़ और बाल पासिंग खेलों का सभी बहनों ने खूब आनंद उठाया।

सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम  बबीता देशमुख, द्वितीय स्थान बिंदु नायक और तृतीय स्थान श्रीमती सरोज चंद्रा को मिला।शिवलिंग सजाओ प्रतियोगिता में सुमन वर्मा विजयी रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा तीज क्वीन प्रतियोगिता, जिसमें किरण चंद्रा विजेता बनीं। अतिथियों द्वारा उन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।

महापौर अल्का बाघमार ने अपने उद्बोधन में महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। तारा चंद्राकर और प्रीति देशमुख ने समाज में विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने की सराहना की और साथ ही कुर्मी समाज में प्री-वेडिंग शूट एवं अनावश्यक खर्चीली परंपराओं पर रोक लगाने का आह्वान किया।

डॉ. सरिता साहू ने अपने नृत्य और प्रेरक उद्बोधन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष अनिता वर्मा ने महिलाओं को एकजुट होकर समाज की प्रगति के लिए काम करने का आग्रह किया। संरक्षिका लता ऋषि चंद्राकर ने मधुर गीत प्रस्तुत किया और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button