प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसमड़ा में एक दिन में मिले 35% से अधिक कोरोना संक्रमित

दुर्ग(khabar warrior)- दुर्ग भिलाई में कहर बरपाने के सांथ सांथ कोरोना अब ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार रहा है, लोगों की लापरवाही एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने से बदस्तूर कोरोना फैल रहा है। कोरोना लहर की दूसरी दौर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसमड़ा में 78 टेस्ट में 28 मरीज पाजिटिव आए हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र गनियारी में एक ही दिन में 11 मरीज पाजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
गनियारी में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने का मामला भी सामने आया है। वहीं डॉ चंद्रशेखर ने बताया कि लगभग 700 लोगों को इस सेक्टर के अंतर्गत प्रथम डोज़ की वैक्सीन लगाई जा चुकी है वही 30 लोगों को दूसरी डोज लग चूकी है।
हॉस्पिटल में प्रसूताओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
जरूरत है नए भवन की और भी सुविधाएं जरूरी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसमड़ा अपने आप में एक बेहतरीन स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन भवनों के जर्जर होने से हमेशा खतरा बना रहता है। इस स्वास्थ्य केंद्र में कोविड की वैक्सीन लगाई जा रही है लेकिन लोगों के लिए शेड की व्यवस्था नहीं है बाहर शौचालय भी नहीं है जिससे बाहरी मरीजों को व साथ में आए लोगों को शौच के लिए परेशानी होती है। बेहतर प्रसूति के लिए प्रसिद्ध यह स्वास्थ्य केंद्र बदहाली से गुजर रहा है समय रहते यदि ध्यान नहीं दिया गया तो हॉस्पिटल का छत कभी भी ढह सकती है।
निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है जिसकी वजह से सीपेज और दीवारों में दरार आ चुकी है स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो रंग रोगन से हॉस्पिटल को चमकाया गया है लेकिन भवन जर्जर हो चुका है।नए भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में दबाव बढ़ चुका है।एक दिन पहले ही जिला पंचायत एवं जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दौरा इस केंद्र पर रहा है जिसमें टारगेट पुरा नहीं होने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई गई है। क्षेत्र में कई लोग सिम्पटम दिखने पर भी जांच कराने सामने नहीं आ रहे हैं जिससे अस्पताल का टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा है।
यह स्वास्थ्य केंद्र जिला पंचायत अध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण के विधायक व छत्तीसगढ़ के गृह, लोक निर्माण मंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है।इस हॉस्पिटल में और भी बेहतर सुविधाएं मिल सकती है, आमजन को राहत मिल सकती है, बशर्ते जनप्रतिनिधि इस मामले पर संज्ञान ले।



