देश

वैक्सीनेशन के दो डोज के बीच गैप फिर बदला, जानिए किसे कितने दिन बाद लगेगा दूसरा डोज

दिल्ली(khabar warrior)- कोरोना वैक्सीनेशन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। वैक्सीनेशन शेड्यूल में बड़ा बदलाव कया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन शेड्यूल फिर से एक बार जारी किया है। जारी शेड्यूल में पहले व दूसरे डोज के बीच का गेप 84 दिन या 12 से 16 करने का निर्णय लिया गया है। दो डोज का गैप सिर्फ कोवीशील्ड के लिए घटाया गया है। कोवैक्सिन के दो डोज का गैप 28 दिन था। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह अब तक का कोवीशील्ड के डोज के गैप में तीसरा बदलाव है। इसके पहले 16 जनवरी को देशभर शुरू हुआ तो 28-42 दन का गैप रखा गया था। 22 मार्च को कोवीशील्ड के डोज के अंतर 4-6 हफ्ते से बढ़ाकर 6-8 हफ्ते किया गया। फिर 13 मई को यह गैप बढ़ाकर 12-16 हफ्ते कर दिया गया।

नई गाइडलाइन उन लोगों के लिए है जिन्हें पहला डोज लग चुका है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जाना है। यह यात्रा उन्हें पढ़ाई, रोजगार या ओलिंपिक टीम के हिस्से के तौर पर करनी पड़ सकती है। ऐसे लोगों को कोवीशील्ड के दूसरे डोज के लिए 84 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे इससे पहले भी दूसरा डोज लगवा सकते हैं।

यह बदलाव भारत के बाहर यात्रा कर रहे लोगों के लिए जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) में किया गया है। दरअसल, कोवीशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनेका ने मिलकर विकसित किया है। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) अपनी मंजूरी दे चुका है। ऐसे में इसके दो डोज लगे होने पर लोग भारत के बाहर सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं। उन्हें इन्फेक्शन होने का खतरा कम होगा। साथ ही वे नए तेजी से फैलने वाले म्यूटेंट वायरस स्ट्रेन्स से भी सुरक्षित रहेंगे।

पर यह पॉलिसी सभी पर लागू नहीं होगी। अगर कोई व्यक्ति 84 दिनों के अंदर विदेश जाने वाला हो तो ही जल्दी दूसरा डोज लगाया जा सकेगा। अन्य लोगों को यह राहत नहीं मिलने वाली। उन्हें दूसरा डोज लेने के लिए 84 दिनों का इंतजार करना ही होगा।

Related Articles

Back to top button