छत्तीसगढ़

भाजपा के इन मोर्चा में जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति, देखिये किस-किस को दी गयी कमान

रायपुर(khabar warrior)- भाजपा में लगातार नियुक्तियों का दौर चल रहा है। अलग-अलग प्रकोष्ठों में छुटे पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की तरफ से आज दो जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया गया है। दुर्ग में विनायक ताम्रकार को अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं भिलाई की जिम्मेदारी निश्चय बाजपेयी को दी गयी है।

वहीं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने तीन जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। दुर्ग जिला बीजेपी पिछड़ा मोर्चा की कमान किशोर साहू को दी गयी है, वहीं भिलाई का जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा और मुंगेली का जिलाध्यक्ष उदय जायसवाल को बनाया गया है।

इससे पहले महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने भी कुछ छुटे हुए जिलों के जिलाध्यक्ष के नामों का ऐलान किया था। दुर्ग में उपासना चंद्राकर, भिलाई में पूनम शुक्ला, कोरबा में वैशाली रत्नपारखी, रायगढ़ में केराबाई मनहर, जांजगी में रजनी साहू और सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े को कमान दी गयी है।

Related Articles

Back to top button