देश-विदेश

अभी और करना होगा इंतजार , कोरोना वायरस के खिलाफ क्लिनिकल ट्रायल के एडवांस स्टेज पर पहुंची कोई भी वैक्सीन 50 फीसदी भी असरदार नहीं

(खबरवारियर)-कोरोना वायरस को लेकर दुनिया में वैक्सीन बनाने की होड़ लगी हुई है। रूस ने कोरोना की पहली वैक्सीन बनाने तक का दावा कर दिया है लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन को लेकर एक कड़ी चेतावनी जारी की है। संगठन का कहना है कि हमारे मानदंडों के अनुसार क्लिनिकल परीक्षण के एडवांस स्टेज पर पहुंची कोई भी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ 50 फीसदी भी असरदार नहीं है।

दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो कोरोना वैक्सीन को लेकर आखिरी या तीसरे चरण का परीक्षण कर रहे हैं। रूस की स्पूतनिक वी कोरोना के खिलाफ असरदार है, ऐसा रूस का मानना है लेकिन डब्ल्यूएचओ की ओर से आए इस बयान ने कोरोना वैक्सीन को लेकर चिंता पैदा कर दी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का यहां तक कहना है कि साल 2021 तक लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। डब्ल्यूएचओ प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस का कहना है कि विश्व में कई देशों की कोरोना वैक्सीन क्लिनिकल परीक्षण के स्तर पर हैं। लेकिन इनमें से एक भी वैक्सीन ऐसी नहीं है जिसे प्रभावी बताया जा सके।

हैरिस का कहना है कि 2021 के मध्य तक भी व्यापक टीकाकरण की कोई उम्मीद नहीं है। हैरिस का कहना है कि किसी भी वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण में ज्यादा समय लग रहा है क्योंकि हम यह देखना चाहते हैं कि कोई भी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ कितनी प्रभावी है और वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं है

Related Articles

Back to top button