
भिलाई नगर -सेक्टर 7 भिलाई नगर में स्थित कुर्मी भवन में शनिवार 15 अगस्त को शाम 5:30 बजे भुइंया सम्मान का कार्यक्रम आयोजित होगी ।यह कार्यक्रम युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई के द्वारा प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष यह 20 वां आयोजन है ।
जिसमें मुख्य अतिथि विजय बघेल, सांसद दुर्ग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज, अतिविशिष्ट अतिथि सुश्री मोना सेन, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, डॉ. सुरेश देशमुख , प्रथम उद्घोषक चंदैनी गोंदा एवं अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अजय चंद्राकर करेंगे।
संस्था के अध्यक्ष अजय चंद्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 5 कला साधकों को उनके लोककला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्होंने भुइयां सम्मान प्रदान किया जावेगा।जिसमें सीताराम साहू गीतकार (पैरी, बालोद), भीखम धर्माकर, वरिष्ठ गायक (दुर्ग),डॉ शैलजा ठाकुर, नृत्य निर्देशक, चंदैनी गोंदा (कोरबा), दुष्यंत हरमुख, संगीतकार (भिलाई), मीना साहू , पंडवानी गायिका (रनचिरई , गुण्डरदेही ) शामिल हैँ।इस अवसर पर भुइंया सम्मान विशेषांक का लोकार्पण किया जायेगा।

सम्मानित होने वाले लोक कलाकारों के साथ ही प्रसिद्ध लोक गायिका रजनी रजक, रमा दत्त जोशी बहनें, रेखा जलक्षत्री, रिंकी देवांगन, योगिता मढ़रिया के साथ दुष्यंत हरमुख कृत सांस्कृतिक मंच रंग झरोखा के कलाकारों की विशेष प्रस्तुति होंगी।


