एग्रीकल्चरछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: रबी सीजन 2025-26 का फसल बीमा दावा भुगतान अभी तक लंबित

किसान मुख्यमंत्री के नाम सौंप चुके हैँ ज्ञापन 

रायपुर (खबरवरियर ) छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन 2025-26 के लिए हजारों किसानों ने बागवानी फसलों के आलावा गेंहूँ एवं चना का फसल बीमा कराया था। किसानों ने ये बीमा सहकारी सोसायटीयों,सीएससी एवं फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रीमियम की राशि देकर कराया था।ये बीमा दुर्ग जिला मे   HDFC Ergo  बैंक-एजेंसी ने किया था। और बीमा पोर्टल 3 दिसंबर 2025 को खोला गया था, जिसमें पंजीयन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी।

किसानों द्वारा अलग अलग तहसीलों मे अलग अलग फसलों का बीमा कराया गया और  फसलों के नुकसान की सूचना पर फसल क्षतिपूर्ति के सर्वे पश्चात अलग अलग फसलों का बीमा दावा भुगतान किया जाना था जो अभी तक लंबित है।किसान अपने बीमा दावा भुगतान की प्रतीक्षा करते ही बैठे हैँ।दिवाली आने वाली है और किसान के जेब खाली हैँ।इसलिए वे आक्रोषित भी हैँ।

प्रदेश मे  पहली बार ऐसा हुआ है की रबी सीजन का बीमा दावा भुगतान दिवाली  तक लंबित हुआ है । रबी सीजन का जो भी क्लेम बनता था उसका भुगतान जुलाई -अगस्त तक हो जाता था और किसान के जेब मे पैसा आ जाता था।

ग्राम चिद्दों के किसानों की क़ृषि मंत्री से शिकायत

दरअसल 15 अक्टूबर को राजनांदगांव के डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम चिद्दों के भ्रमण के दौरान किसानों ने क़ृषि मंत्री से मिलकर बीमा क्लेम नहीं मिलने की शिकायत की थी। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अगले ही दिन विभागीय अधिकारियों और बीमा कंपनी के अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए थे कि पात्र किसानों के खातों में राशि हर हाल में समय पर पहुंचे।भुगतान में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी।

सभी औपचारिकताएं तुरंत पूरी कर राशि ट्रांसफर करें। शासन की प्राथमिकता है कि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

किसान मुख्यमंत्री के नाम सौंप चुके हैँ ज्ञापन 

दुर्ग तहसील के किसानों के एक परिनिधि मण्डल ने विगत दिनों  दुर्ग एडीएम को लंबित बीमा दावा भुगतान के लिए मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भी सौंपा था। फिर भी भुगतान आजपर्यंत लंबित ही है और किसानों मे बीमा भुगतान को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

शिकायतों के बाद कलेक्टर ने दिए निर्देश

दुर्ग जिला के अलग अलग तहसीलों के किसानों से प्राप्त शिकायतों के पश्चात्  दुर्ग कलेक्टर ने क़ृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे की सभी जानकारी का संकलन कर संबंधित बीमा कंपनी को प्रेषित किया जाए ताकि पात्र किसानों के लंबित दावा भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जा सके।लेकिन नतीजा सिफ़र ही रहा,और अकेले दुर्ग तहसील मे हजारों किसानों के रबी सीजन 25-26 का गेंहूँ के बीमा दावा का भुगतान अभी तक लंबित है।

Related Articles

Back to top button