राजनीति

कांग्रेस में सक्रिय है भ्रम फैलाओ टोली: डॉ.विजय शंकर मिश्रा

निर्वाचन आयोग को लेकर कांग्रेस मुद्दा विहीन

रायपुर -(खबरवारियर) छग भाजपा  प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने छग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा केंद्रीय निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर दिए गए बयान  पर पलटवार करते  हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के मामले पर कांग्रेस केवल भ्रम फैला रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को एक बार अपनी उस पदाधिकारी से जानकारी ले लेना चाहिए जो निर्वाचन आयोग का काम-काज देखते थे।

कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है, इसीलिए अपने भ्रम फैलाओ टोली को भ्रम फैलाने के काम में लगा दिया है। जब उस पदाधिकारी से पूछा जाएगा तो पता चलेगा कि उनसे निर्वाचन आयोग के सारे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर क्यों किए हैं।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ मिश्रा ने दीपक बैज के निर्वाचन आयुक्त की बर्खास्तगी वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है।

देखें वीडियो:

Related Articles

Back to top button