
रायपुर(khabar warrior)- भाजपा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम “हमें भी गिरफ़्तार करो” के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सिविल लाईंस के सामने धरना दिया।
टूलकिट को ट्वीटर पर शेयर करने को लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने फ़र्ज़ी दस्तावेज के ज़रिए छवि ख़राब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी जिस पर सिविल लाईंस पुलिस में ग़ैर ज़मानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा
“सवाल करने पर गिरफ़्तार करना कांग्रेस की पुरानी आदत है और वैसे भी यहाँ की पुलिस सीआरपीसी और आईपीसी से नहीं बल्कि कांग्रेस भवन से संचालित हो रही है, नोटिस मेरे लिए जारी होता है पर पहले कांग्रेस भवन वाले शेयर करते है इन्हें जाँच के लिए आना है तो आएँ, एक बार नहीं चार बार आएँ स्वागत है”



