छत्तीसगढ़ NSUI में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जद्दोजहद शुरू, इन नियमों से बनाया जाएगा छत्तीसगढ़ NSUI का प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो गया है, आकाश शर्मा कुछ ही दिनों में प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं. आकाश शर्मा के पूरे कार्यकाल पर उनके समर्थक सोशल मीडिया में जमकर आकाश शर्मा की तारीफ कर रहे हैं. जहां एक और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं में जद्दोजहद शुरू हो गई है.
अपने चहेते नेताओं के पक्ष में जमकर सोशल मीडिया में माहौल बनाने का काम किया जा रहा है. इस माहौल के बीच आपसी गुटबाजी भी दिखने लगी है. अभी सवाल सबके मन में है कि आखिरकार एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष की कमान किसके कंधे पर सौंपी जाएगी.
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच अपने नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जिज्ञासा शुरू हो गई है. लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष बनने का क्राइटेरिया किस तरह का होगा. तो चलिए आपको बताते हैं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए नियमों के मुताबिक 28 साल या फिर उससे कम उम्र की सीमा निर्धारित है. जो भी एनएसयूआई का कार्यकर्ता अपने पुराने कार्यकाल में ज्यादा सक्रिय रहा है उसे ही छत्तीसगढ़ के एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जाएगी.
छत्तीसगढ़ के एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष का चयन अप्रत्यक्ष प्रणाली से किया जाएगा. क्योंकि वर्तमान की परिस्थितियों को देखकर यह साफ नजर आ रहा है कि प्रत्यक्ष प्रणाली अर्थात चुनावी प्रक्रिया करा कर चुनाव कराना संभव नहीं है. सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव मनोनयन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा.
एनएसयूआई के प्रदेश मीडिया प्रभारी तुषार गुहा ने बताया कि जल्द ही प्रदेश में एनएसयूआई को एक नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है जिसको लेकर शीर्ष नेतृत्व एनएसयूआई के नियमों के मुताबिक और व्यक्ति विशेष की सक्रियता को ध्यान में रखकर किया जाएगा. साथ ही वर्तमान में छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं और संगठन में आपसी गुटबाजी को लेकर साफ कहा कि संगठन में किसी प्रकार से कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी नहीं है. सोशल मीडिया में सभी को लिखने वाला पढ़ने की स्वतंत्रता है.
एनएसयूआई का कार्यकर्ता पिछले लंबे समय से संघर्ष करते आ रहा है. इसलिए किसी प्रकार से वर्तमान में आपसी फूट जैसी स्थिति दिखाई नहीं दे रही है.
आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं अब देखने वाली बात यह होगी फिर राष्ट्रीय नेतृत्व आखिरकार किसको छत्तीसगढ़ के एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने का मौका देता है.



