छत्तीसगढ़

आदिवासी युवक पर पुलिस कार्यवाई के विरोध में आदिवासी समाज 8 को करेगा आरंग थाने का घेराव

रायपुर (खबर वारियर) आदिवासी सेना व सर्व आदिवासी समाज का कहना है कि आज छत्तीसगढ़ मे आदिवासियों की स्थिति ऐसी हो गई है,कि आपके सांथ मारपीट हुई है और आप न्याय मिलने की आशा मे पुलिस स्टेशन जाते है तो वहां के लोग न आपका रिपोर्ट दर्ज करते हैं बल्कि उल्टा आपके उपर ही एफआईआर कर दे रहे है ,ऐसा ही मामला आंरग के मोहोमेला गांव मे घटित हुआ है।

वहां सरपंच खेमीचंद साहु और उसके तीन साथियों द्वारा शराब के नशे मे बिना कारण के  एक आदिवासी युवक को लात घुसे और डंडे से पिटाई कर के अधमरा कर दिऐ जिसकी शिकायत करने सुबह प्रार्थी और आदिवासी समाज और गांवो के लोग  आंरग थाना पहुंचे जहां आरोपी खेमीचंद पहले पहुंचा हुआ था ।समाज के लोगो के द्वारा जब थाने मे आरोपी के खिलाफ थाने एफआईआर करने की मांग की तो वहां उपस्थित ASI तुलसी राम साहू ने आरोपी से सांठगांठ करके प्रार्थी का रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया और 4 घंटे तक घुमाता रहा और गोलमोल जवाब देकर उलटा प्रार्थी पर केश बनाकर धारा 452,506,294,323, लगा दिया।

आरंग थाने मे रिपोर्टर दर्ज नहीं होने के कारण प्रार्थी समाज के लोगों के साथ रायपुर के SC.ST थाने आकर अपने साथ हुऐ मारपीट का आवेदन दिऐ है तब कहीं जाकर उसका डाक्टरी मुलायजा हो पाया।लेकिन आज पर्यंत आदिवासी युवक पर अत्याचार करने वाले वहां का संरपच और आरंग थाने का ASI  जो अपने पद और पावर का गलत इस्तेमाल करते रहेे उस पर कोई कार्यवाई नहीं हुई है।

8 मार्च को करेंगे आरंग थाने का घेराव

आरंग चलो, आरंग चलो, आरंग चलो,
जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है,,,, एक तीर एक कमान सर्व आदिवासी एक समान के नारों के सांथ आदिवासी सेना/सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले दिनांक 8 मार्च 2021 दिन सोमवार को थाना आरंग का घेराव करेंगे । तथा पीड़ित आदिवासी  पर बेवजह लगाई गई गैर जमानती धारा 452 को हटाने एवं  ASI तुलसी राम साहू के ऊपर कार्यवाही की मांग भी  करेंगे ।

थाना घेराव के लिए आदिवासी सेना व सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों द्वारा समाज के युवा शक्तियों,समाज सेवियों से  से अधिक संख्या में पहुंचकर थाना धेराव को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button