गाँव के गौरव : ग्राम बोरई के चोलुक्य यादव बने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी

रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) के 67 पदों के विरुद्ध 62 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। जिसमें दुर्ग जिला के ग्राम बोरई के चोलुक्य यादव का चयन सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के पद पर हुआ है।
चोलुक्य के चयन से ग्राम बोरई में हर्ष का माहौल बना हुआ है, और बधाइयों का सिलसिला निरंतर चल रहा है। गाँव के सांथ-सांथ पूरा क्षेत्र इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।
चोलुक्य यादव शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है, संकल्प के सांथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए वह मेहनत व लगन के सांथ निरंतर आगे बढ़ते रहे और यह उसी का नतीजा है कि वह आज सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के पद पर सुशोभित होकर गांव के गौरव बने हैं । चौलक्य वर्तमान में दुर्ग जिला पंचायत के अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव के सुपुत्र हैं।

इस उपलब्धि के लिए चोलुक्य के सांथ-सांथ उनके परिवार को ग्राम व क्षेत्र वासियों के सांथ-सांथ प्रमुख रूप से ओमप्रकाश देशमुख, झवेंद्र वैष्णव, खोमेंद्र देशमुख, मोरध्वज देशमुख, देवेंद्र सिन्हा, दिग्विजय, देवकुमार ठाकुर सहित अनेकों इष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं व बधाइयां प्रेषित की है।
सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा परिणाम 28 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। पद के लिए विज्ञापित 67 पदों का तीन गुना अर्थात 201 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया जाना था, किंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों के आधार पर 182 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हित किए गए थे। आयोग के द्वारा आज ही साक्षात्कार के तुरंत बाद चयन सूची जारी कर दी गयी है।
सहायक लोक अभियोजन अधिकारी पद के साक्षात्कार हेतु आमंत्रित कुल 182 अभ्यर्थियों में से 02 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए और शेष 180 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 23 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 लिया गया। चयन सूची में अनारक्षित वर्ग से 26, अनुसूचित जाति वर्ग से 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 23 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 08 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। विस्तृत चयन सूची लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।



