छत्तीसगढ़

अब भूपेश बघेल के सियासी आइसोलेशन का वक़्त आ गया है : डॉ. रमन

रायपुर(khabar warrior)- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि असम के चुनाव नतीजों से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनावी प्रबंध कौशल के ढोल की पोल खुल गई है और भाजपा की इस बात पर मुहर लगी है कि झूठ का रायता फैलाकर छल-छद्म की राजनीति करने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल जहाँ भी जाते हैं, हारकर लौटना ही उनकी नियति होती है।

डॉ. सिंह ने कहा कि असम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने जितने भी बड़बोले दावे किए थे, वे तो हवा हुए ही, पाँच गारंटी देकर असम के मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश भी नाक़ाम साबित हुई। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रोकथाम के प्रबंध-कौशल में बुरी तरह विफल रहे मुख्यमंत्री बघेल अंतत: असम चुनाव के प्रबंधकीय कौशल में भी विफल सिद्ध हो चुके हैं और अब उनके सियासी आइसोलेशन का वक़्त आ गया है।

Related Articles

Back to top button