आंध्र ब्राह्मण समाज और Plus one मार्केटिंग मिलकर लगाएंगे 500 पौधे

रायपुर(khabar warrior)- आंध्र ब्राह्मण समाज रायपुर और Plus one मार्केटिंग के संयुक्त तत्वाधान में 500 पौधों का भव्य वृक्षारोपण का कार्यक्रम इस रविवार को रखा गया है।
हम सब की जीवन दायिनी प्रकृति का सभी पीढ़ी दर पीढ़ी उपयोग कर रहे है और आजकल पर्यावरण संरक्षण एक ज्वलंत विषय है । अतः प्रकृति को हरा भरा करने के उद्देश्य में आंध्र ब्राह्मण समाज और प्लस वन मार्केटिंग द्वारा एक पहल की जा रही है। जिसमे आप सबकी भागीदारी आवश्यक है।
अतः आप सब से अनुरोध है कि इस पुण्य कार्य मे सहभागी बने
प्रस्तावित तिथि : रविवार 4 जुलाई समय: प्रातः 11 बजे से
प्रस्तावित स्थान : गैलेक्सी ग्रीन, CAG आफिस के पीछे, जीरो पॉइंट, विधानसभा रोड, रायपुर।
“प्रकृति से लिया प्रकृति को समर्पित”
हम सब आज न केवल एक पूण्य कार्य मे सहयोग कर रहे है बल्कि आनेवाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का संदेह देकर उन्हें ईश्वरीय धरोहर को भविष्य के लिए सुरक्षित करने हेतु प्रेरित कर रहे है।




