छग.बीज निगम कर्मचारियों का निर्वाचन सम्पन्न

अवनीश कुमार तिवारी अध्यक्ष व मीना साहू बने उपाध्यक्ष, विजय झा बनाए गए संरक्षक
रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम में कार्यरत् दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने अपने संगठन का चुनाव रविवार को सम्पन्न कराया। प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से सम्पन्न निर्वाचन में अवनीश कुमार तिवारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मीना साहू तथा महासचिव के पद पर सेवुक राम साहू निर्वाचित धोषित किए गए।सर्वसम्मति से विजय कुमार झा प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ को संरक्षक के पद पर चयनीत किया गया। इसके अतिरिक्त राकेश सरकार उपाध्यक्ष, सचिव नीता चौधरी, सोयेत दायाला, संतोष सिरमौर, कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र राव कांगले निर्विरोध निर्वाचित धोषित किए गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी, संरक्षक विजय कुमार झा के नेतृत्व में शीध्र विभागीय समस्याओं, अफसरशाही से त्रस्त कर्मचारी मुख्यमंत्री भूपेश बधेल द्वारा नवनिर्वाचित बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चन्द्राकर से भेट कर समस्याओं से अवगत् कराने का निर्णय लिया है।



