राजधानी

ब्रिगेडियर ए के दास ने 8सीजी गर्ल्स बटालियन यूनिट का लिया जायजा

रायपुर ( खबर वारियर) 8सीजी एनसीसी गर्ल्स बटालियन में ग्रुप कमांडर, ब्रिगेडियर ए के दास विशिष्ट सेवा मेडल ने यूनिट का जायजा लिया। 8 सीजी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आशीष बडोला यूनिट की संचालन प्रक्रिया ग्रुप कमांडर के साथ साझा की। यूनिट आगमन पर ग्रुप कमांडर ने एनसीसी कैडेट्स के साथ जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के विषय में चर्चा की।

छत्तीसगढ़ जन्मभूमि होने के कारणवश ग्रुप कमांडर का जुड़ाव हर पहलू में देखते ही बन रहा था। कैडेट्स से चर्चा के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में संसाधनों के अभाव में पले बढ़े एवं अपने लक्ष्य को पाने का हौसला रखने वाले सभी कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह कठिन दौर ही उनको सभी प्रतिभागियों से अधिक मजबूत और आत्मविश्वास ही बनाता है।

यूनिट दौरे के दौरान उनकी उपस्थिति कैडेट के बीच में नए उत्साह और उमंग का आभास करा रही थी। इस दौरान ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल मनबिर धनकर एडम ऑफिसर सुरेखा राव, सूबेदार मेजर, एनसीसी अधिकारी ,जीसीआई एवं कार्यालियन अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button