राष्ट्रीय खेल दिवस पर 300 खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

“कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान”
भिलाई(खबर वारियर)29 अगस्त मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के सम्पूर्ण खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस द्वारा “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” भिलाई दुर्ग में आयोजित किया गया ।
छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस ख्वाजा अहमद ( प्रदेश उपाध्यक्ष).प्रभारी . भिलाई/ दुर्ग ने जानकारी देते हुए बतलाया कि कांग्रेस के शहीद नेताओं की स्मृति में इस वर्ष 300 से ज्यादा मैडलिस्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खेल पत्रकारों व खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित किया गया।
भिलाई में यह आयोजन सेक्टर 5 A मार्केट ऑडिटोरियम. में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया गया, जहां कोरोना संक्रमण से बचाव के खास इंतजाम किए गए तथा शासन की गाइडलाइन का पूर्ण पालन कर सीमित खिलाड़ियों को ही आमंत्रित किया गया था।
कई खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और मेडल से सम्मानित किया गया मेजर ध्यानचंद महात्मा गांधी विद्याचरण शुक्ल महत्त्व महेंद्र कर्मा नंद कुमार पटेल उदय मुरलिया राजीव गांधी इंदिरा गांधी झीरम घाटी के अन्य शहीदों के नाम पर खिलाड़ियों को सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भिलाई विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी विशेष अतिथि के रुप में मंडावी भिलाई विधानसभा महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया अध्यक्ष तुलसी साहू पूर्व सचिव इरफान खान प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद और सम्मान दिया ।
आयोजन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी भिलाई के सदस्य राजेंद्र सिंह सचिव प्रदेश सुमित सिंह सौरभ पांडे विनय साहू सिमरन सिंह ओपी सिंह सभी ने सहयोग किया।



