बेशकीमती 171 नग हीरा लेकर ग्राहक की तलाश में निकला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

गरियाबंद(खबर वारियर)छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सीमा रेखा क्षेत्र से सबसे बड़े हीरा तस्करी का मामला सामने आया है जिसमें 171 नग बेशकीमती हीरे जप्त किए गए हैं। देवभोग थाना क्षेत्र सेे हीरा तस्करी करने वाले एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद की स्पेशल टीम ने धर दबोचा और आरोपी से बेशकीमती 171 नग हीरे जप्त किए ।जब्त हीरे की कीमत लगभग 25 लाख आंकी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जानकारी दी कि पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 डब्लू 9467 में एक मोटरसाइकिल सवार आ रहा है उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर मोटरसाइकिल सवार नूतन पटेल पिता श्यामसुंदर पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी गोंडा थाना सीना पाली जिला नवापारा उड़ीसा से तलाशी करने पर लगभग 25 लाख कीमत की बेशकीमती 171 नग हीरे जप्त हुए ।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को नूतन पटेल ने हीरो को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में देवभोग आना बताया ।
थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस की पूछताछ में आरोपी ने अपने पास से एक डब्बे में हीरा रखा होना बताया, जांच पर 4 नग बड़े और 167 छोटे हीरो को पुलिस के द्वारा जप्त कर कर लिया गया और आरोपी नूतन पटेल पर अपराध क्रमांक 135/ 2020 और माइनिंग एक्ट धारा 4 (21) के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है साथ ही पुलिस भी पूछताछ में आरोपी से पता कर रही है कि क्या इसके पहले भी वह इस तरह के मामले में संलिप्त रहा है ।
छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सीमा रेखा क्षेत्र में लगातार अवैध शराब परिवहन, जंगली जानवरों की खाल और बेशकीमती पैंगोलिन जैसे जीवो की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं ।
उड़ीसा सीमा से लगे क्षेत्र में बेशकीमती कोरंडम का अवैध उत्खनन होने की खबर लगातार आते रहती है।और यहां अन्य प्रदेश से हीरे और जवाहरात के काम करने वाले व्यापारी तस्करों से संपर्क में रहते हैं । लेकिन पुलिस की सतर्कता से पकड़े भी जा रहे हैं।और माइनिंग एक्ट के तहत कार्यवाही भी की जा रही है ।



